Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैस एजेंसियों पर सिर्फ पहले से बुकिंग कराने पर ही मिलेगी LPG गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं को किया जा रहा वितरण

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 03:16 PM (IST)

    गाजीपुर में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी है। उपभोक्ता केवल बुकिंग कर पा रहे हैं, क्योंकि गैस वाहन आने के बाद ही वितरण हो रहा है। ...और पढ़ें

    गैस एजेंसियों पर सिर्फ पहले से बुकिंग कराने पर ही मिलेगी LPG गैस सिलेंडर।

    गैस एजेंसियों पर सिर्फ पहले से बुकिंग कराने पर ही मिलेगी LPG गैस सिलेंडर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर)। जनपद में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी को देखते हुए गैस एजेंसी पर एलपीजी लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं द्वारा सिर्फ बुकिंग की जा रही है। एलपीजी एजेंसियों द्वारा बताया जा रहा है कि एलपीजी वाहन आने के बाद ही सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। जलालाबाद स्थित नीलकंठ एचपी ग्रामीण वितरक के संचालक मनीष कुमार साहू ने बताया कि 7 मार्च से आने वाले उपभोक्ताओं का बुकिंग किया जा रहा है।

    6 मार्च तक बुकिंग होने वाले अधिकतर उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। लेकिन उसके बाद से एलपीजी वाहन नहीं आया है। प्रतिदिन एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ता आ रहे हैं लेकिन बुकिंग करने के बाद उन्हें आने पर देने की बात कही जा रही है।

    वहीं धर्मागतपुर स्थित वृंदा इंडेन गैस ग्रामीण वितरक पर 7 मार्च तक बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया गया। सात मार्च से आने वाले उपभोक्ताओं की अग्रिम बुकिंग की जा रही है। वाहन आने पर ही एलपीजी सिलेंडर देने की बात कही गई।

    सोमवार को वृंदा इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी धर्मागतपुर पर एलपीजी लदा एक वाहन आया था। सात मार्च के पूर्व जितने भी बुकिंग किया गया था सबको वितरण किया जा रहा है।

    हालांकि एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ता काफी परेशान दिख रहे हैं, लेकिन जब एलपीजी वाहन ही नहीं आएगा तो उसका वितरण कैसे किया जाएगा। एलपीजी सिलेंडर के लिए प्रतिदिन उपभोक्ता पहुंच रहे हैं लेकिन पहले की तरह उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बुकिंग के बाद आने पर ही सिलेंडर देने की बात कही जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बल‍िया में गैस सिलेंडर का दाम बढ़ने के बाद स्टाक भी कम पड़ा, 6.55 लाख उपभोक्ता परेशान

    यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर के लिए मोबाइल पर नहीं आई डीएसी, एजेंसी का सर्वर फेल होने से लग रही उपभोक्ताओं की भीड़