Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में बढ़ेंगे 10 बेड, खत्म होगी वेटिंग की समस्या

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:39 PM (IST)

    गाजीपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 नए बेड बढ़ाए जाएंगे। वर्तमान में 15 बेड पर 45 मरीजों का इलाज ...और पढ़ें

    मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में बढ़ेंगे 10 बेड।

    मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में बढ़ेंगे 10 बेड।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब 10 नए बेड बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए नए वार्ड का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने बेड बढ़ने के बाद लंबे समय से चली आ रही वेटिंग की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी और अधिक मरीजों को समय पर डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी।

    मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट पर फिलहाल काफी दबाव बना हुआ है। यहां केवल 15 बेड उपलब्ध हैं, जबकि करीब 40 मरीज डायलिसिस के लिए वेटिंग में हैं। स्थिति यह है कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिदिन लगभग 45 मरीजों की डायलिसिस कराई जा रही है।

    कई मरीजों को अपनी बारी आने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार किडनी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन बेड और मशीनों की कमी के कारण सभी को तुरंत सुविधा देना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में यूनिट के विस्तार की योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- गोंडा मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवा के विस्तार को लेकर कवायद शुरू, पुराने भवन में बढ़ाई जाएगी सेवाएं

    मेडिकल कॉलेज में आने वाले अधिकांश मरीज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुड़े होते हैं। निजी अस्पतालों में डायलिसिस का खर्च काफी अधिक होता है, जिसे वहन कर पाना उनके लिए मुश्किल होता है। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज में निश्शुल्क डायलिसिस की सुविधा उनके लिए बड़ी राहत साबित होती है।

    खबरें और भी

    डायलिसिस यूनिट के सेंटर मैनेजर रजनीकांत विश्वकर्मा ने बताया कि नए बेड और मशीनें लगने के बाद मरीजों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे जिले के साथ-साथ आसपास के जनपदों से आने वाले मरीजों को भी समय पर उपचार मिल सकेगा।

    डायलिसिस यूनिट में 10 और बेड बढ़ाए जा रहे हैं। वार्ड निर्माण का कार्य चल रहा है। मशीनें आने वाली हैं, जिन्हें शीघ्र ही स्टाल कर शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों की वेटिंग खत्म हो जाएगी। -डॉ. आनंद मिश्रा, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज।