Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवा के विस्तार को लेकर कवायद शुरू, पुराने भवन में बढ़ाई जाएगी सेवाएं

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 07:50 PM (IST)

    गोंडा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में आपातकालीन सेवाओं के विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुराने भवन का उपयोग इमरजेंसी सेवाओं ...और पढ़ें

    इमरजेंसी सेवा के विस्तार को लेकर कवायद शुरू।

    इमरजेंसी सेवा के विस्तार को लेकर कवायद शुरू।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, गोंडा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में आपातकालीन सेवाओं को बढ़ाने के लिए कवायद तेज हो गई है। चिकित्सालय के पुराने भवन का उपयोग इमरजेंसी सेवाओं के लिए किए जाने व वार्ड को बड़ा करने के लिए सहमति बन चुकी है। बजट के लिए प्रयास शुरू किया गया है।

    मेडिसिन व सर्जरी विभाग के आचार्यों की कमेटी ने पूरा खाका किया है। इमरजेंसी वार्ड में 30 बेड होगा। अभी बेड का ही वार्ड है जिससे विशेष परिस्थिति में मरीजों को भर्ती करने में मुश्किल होती है।

    चिकित्सालय में अभी दस बेड का आपातकालीन वार्ड हैं, जिससे विशेष परिस्थितियों में मरीजों को भर्ती कर उपचार करने में मुश्किल होती है। आपातकालीन कक्ष भी छोटा है। छोटे से कमरे में आपातकालीन सेवाएं संचालित की जाती हैं। इससे मरीजों को मुश्किल होती है।

    पहले पुराने भवन में ही ओपीडी चलती थी तब आपातकालीन सेवाओं के विस्तार में दिक्कत थी। अब ओपीडी को मेडिकल कालेज के चिकित्सालय ब्लाक में हस्तांतरित कर दिया गया, जिससे पुराने में भवन पर्याप्त जगह हो गई है।

    मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि चिकित्सालय में आपातकालीन सेवाओं के विस्तार को लेकर प्रक्रिया चल रही है।

    यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण का 'यूपी मॉडल' बना देश की मिसाल, मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

    यह भी पढ़ें- यूपी में 26.62 करोड़ रुपये से बनेंगे 22 किसान कल्याण केंद्र, सात के निर्माण के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव