Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग लड़की की मौत पर राजनीति तेज, 29 को अखिलेश आएंगे गाजीपुर

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 08:57 AM (IST)

    गाजीपुर में एक नाबालिग लड़की की मौत पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राहुल-प्रियंका ने दुष्कर्म-हत्या का आरोप लगाया है, जबकि अखिलेश यादव 29 अप्रैल को ...और पढ़ें

    सपा मुखिया अखिलेश यादव। जागरण

    सपा मुखिया अखिलेश यादव। जागरण

    HighLights

    1. राहुल-प्रियंका ने नाबालिग की मौत पर सवाल उठाए।

    2. अखिलेश यादव 29 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

    3. पुलिस ने दुष्कर्म और चोट की पुष्टि से इनकार किया।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। विश्वकर्मा समुदाय की नाबालिग लड़की की मौत पर राजनीति कटरिया गांव से निकल कर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया है तो सपा मुखिया अखिलेश यादव भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने 29 अप्रैल को कटरिया गांव में पीड़ित परिवार से मिलने की घोषणा कर दी है।

    उधर, गाजीपुर पुलिस ने कहा है कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश न किया जाए। बीते 15 अप्रैल को पिता ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि बेटी ने पुल से गंगा में कूदकर जान दे दी है। पिता की तहरीर में दुष्कर्म का उल्लेख नहीं था।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म और शरीर पर किसी तरह की चोट की पुष्टि नहीं हुई है। आत्महत्या और हत्या के बीच झूल रही इस घटना को अगड़ा बनाम पिछड़ा की बनाने की कोशिशों के बीच 22 अप्रैल को सपा प्रतिनिधिमंडल के गांव पहुंचने पर विवाद हो गया था।

    सपा के पत्र में दुष्कर्म व हत्या के उल्लेख से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध के दौरान दोनों पक्षों में पथराव हुआ था, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 29 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने की घोषणा की तो इस पर भी हलचल देखने को मिल रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में क‍िशोरी के मौत पर बढ़ी स‍ियासत, राहुल- प्र‍ियंका ने क‍िया पोस्‍ट, अखि‍लेश को रोकने के ल‍िए संगीता बलवंत ने ल‍िखा पत्र

    भाजपा की राज्यसभा सदस्य संगीता बलवंत ने माहौल खराब होने का हवाला देते हुए अखिलेश को नहीं आने देने के लिए सरकार को पत्र लिखा है।

    वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआइजी वैभव कृष्ण गाजीपुर में कैंप कर रहे हैं। लड़की के पिता ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होने और राजनीतिक दलों से उनकी बेटी की मौत पर राजनीति नहीं करने की अपील की है।