Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में 25 हजार का इनामी हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:19 PM (IST)

    गाजीपुर पुलिस ने दासू वनवासी हत्याकांड के 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी नगीना बनवासी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दासू वनवासी हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

    2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली।

    3. अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, विधिक कार्रवाई जारी।

    जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दासू वनवासी हत्याकांड के 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

    उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस लगातार चार दिनों से किसी न किसी क्षेत्र में बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर रही है। भी के पैर में ही गोली लगती है।

    भारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ सिकंदरपुर-बबुरहनी स्थित गांगी नदी पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ माह पूर्व भितरी में हुई दासू वनवासी की हत्या का वांछित आरोपित नगीना बनवासी पुत्र स्व. बुधई निवासी भड़सर (बिरनो) कहीं भागने की फिराक में है।

    सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

    खबरें और भी

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ में रह रहा था। वह सैदपुर थाने में दर्ज दासू वनवासी हत्या के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

    प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि आरोपित वर्ष 2016 में भड़सर में हुई एक हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार एवं विनय सिंह शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में राजस्व वसूली का ब्योरा न देने वाली 65 नगर पंचायतों पर सख्ती, नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब