Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में राजस्व वसूली का ब्योरा न देने वाली 65 नगर पंचायतों पर सख्ती, नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:06 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व वसूली रिपोर्ट न देने वाली 65 नगर पंचायतों पर सख्ती दिखाई है। नगरीय निकाय निदेशक ने तत्काल ब्योरा ...और पढ़ें

    राजस्व वसूली का ब्योरा न देने वाली 65 नगर पंचायतों पर सख्ती। AI जेनरेटेड फोटो

    राजस्व वसूली का ब्योरा न देने वाली 65 नगर पंचायतों पर सख्ती। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. 65 नगर पंचायतों ने राजस्व वसूली रिपोर्ट नहीं दी।

    2. नगरीय निकाय निदेशालय ने सख्त रुख अपनाया, नोटिस जारी।

    3. संतोषजनक जवाब न मिलने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के कर-करेत्तर राजस्व वसूली की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध न कराने वाली 65 नगर पंचायतों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को तत्काल वसूली का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    साथ ही अब तक ब्योरा न देने पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    नगरीय निकाय निदेशालय ने सबसे पहले अप्रैल में पिछले वित्तीय वर्ष की राजस्व वसूली की सूचना मांगी थी। इसके बाद तीन बार रिमाइंडर देने के बावजूद 65 नगर पंचायतें ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक सूचना नहीं दी है। इस स्थिति को निदेशालय ने अत्यंत खेदजनक बताया है।

    निदेशालय ने निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कर-करेत्तर राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की वसूली का विवरण निर्धारित प्रारूप में तत्काल निदेशालय की ई-मेल पर भेजा जाए।

    सभी अधिशासी अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया गया है कि समय पर सूचना उपलब्ध न कराने की स्थिति में व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी। नगरीय निकाय निदेशक ने सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

    इन नगर पंचायतों ने नहीं दी सूचना

    सैफनी, नरौली, छपरौली, पकड़िया नौगवां, बरौली, सादाबाद, बिलराम, पटियाली, शिवली, मूसानगर, रनियां, कंचौसी, समधन, रानीपुर, कोटरा, रामपुरा, उमरी, किशुनपुर, कोड़ाजहानाबाद, कारीकानधाता, कुंडा, पट्टी, कटरामेदिनीगंज, रानीगंज, पृथ्वीगंज, ढकवा, मानधाता बाजार, रेनूकूट, लालगंज नसीराबाद, शिवगढ़, भीरा, न्योतनी को सूचना दी गई है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, रामनगर, धानेपुर, पयागपुर, रूपईडिहा, तुलसीपुर, इकौना, हरिहरपुर, शोहरतगढ़, मुंडेराबाजार चौरीचौरा, चौमुखा उर्फ कैम्पियरगंज, उरूवा बाजार, चौक, फाजिलनगर, सुकरौली, छितौनी, लार, मझौलीराज, भलुअनीबाजार, हेतिमपुर, मदनपुर, पथरदेवा, फूलपुर, बूढ़नपुर, जहानागंज, मार्टिनगंज, रतसड़कला, वलीदपुर, बदलापुर, दिलदारनगर, सैदपुर व जंगीपुर को सूचित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- UP में लगातार सातवें वर्ष बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया करोड़ों विद्युत उपभोक्ताओं को सौगात

    यह भी पढ़ें- विद्युत निगम का मनमाना खेल, गाजियाबाद में अवैध फैक्ट्रियों के कनेक्शन जोड़ने पर उठे सवाल; UPPCB बेबस