Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में हाईस्कूल परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 06:12 PM (IST)

    गाजीपुर के मरदह में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। महमूदपुर ढेबुआ चट्टी के पास बाइक टक्कर में हाईस्कूल परीक्षा देकर लौट ...और पढ़ें

    गाजीपुर में हाईस्कूल परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम

    गाजीपुर में हाईस्कूल परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम

    HighLights

    1. हाईस्कूल परीक्षा से लौट रहे छात्र की मौत।

    2. दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर घायल।

    3. मऊ में सीएनजी ट्रक से टकराकर युवक की मौत।

    जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। बिरनो थाना क्षेत्र के महमूदपुर ढेबुआ चट्टी के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक छात्र आरपी राजभर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

    हालत गंभीर होने पर अभिषेक राजभर, अमन राजभर और सतीश राजभर को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां सुधार न होने पर अभिषेक और अमन को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, पीपनार गांव निवासी अंकित सिंह की मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित कचहरी मोड़ के बुनकर कालोनी के सामने सीएनजी लदे ट्रक से टक्कर में मौत हो गई।

    खाकी बाबा इंटर कालेज युसुफपुर से हाईस्कूल की परीक्षा देकर आरपी राजभर, अमन राजभर और सतीश राजभर एक ही बाइक से अपने गांव भागमलपुर भवरहा लौट रहे थे। इसी दौरान उसी गांव के अभिषेक की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी, जिससे अनियंत्रित होकर हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची बिरनो पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। घटना के बाद भागमलपुर गांव में मातम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतक के घर पहुंच रहे हैं।

    खबरें और भी

    मां की मौत के बाद बुआ के घर पल रहा था छात्र
    आरपी राजभर मूल रूप से सिखड़ी ददरा का निवासी था। जन्म के दो माह बाद ही उसकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद उसे फूफा रामसूरत राजभर भागमलपुर ले आए, जहां बुआ गिरजा देवी ने उसका पालन-पोषण किया। पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।

    उसकी बड़ी बहन रेनू राजभर भी मां की मृत्यु के बाद से अपनी दूसरी बुआ के घर डांडीकला गांव में रह रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बहन रेनू राजभर और अन्य परिजन भागमलपुर पहुंच गए। घर पर महिलाओं के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो उठा। बचपन से ही बुआ के घर पले-बढ़े आरपी को पूरा गांव दुलारा करता था। उसकी असामयिक मौत से हर आंख नम है।

    सीएनजी लदे ट्रक की टक्कर से मौत

    पीपनार गांव निवासी अंकित सिंह की बाइक को मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित कचहरी मोड़ बुनकर कॉलोनी के सामने शुक्रवार को सीएनजी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अंकित उर्फ गोलू सिंह की मौत हो गई ।

    अंकित मऊ के बुनकर कालोनी में किराए के मकान में रहता था। वह कांट्रेक्ट पर एंबुलेंस चलवाता था। गुरुवार की देर रात अपने गांव पीपनार से निमंत्रण से वापस मऊ जा रहा था। परदहां मिल के पास पीछे से आ रहे सीएनजी लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी।

    टक्कर के बाद सीएनजी लदा ट्रक मौके से भाग गया था। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकित के पिता प्रमोद और माता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।