गाजीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौत, ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला शव
गाजीपुर में इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। शव इतने क्षत-विक्षत थे कि पहचान नहीं हो सकी। ...और पढ़ें
-1774195083466_m.webp)
ट्रेन की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौत। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गहमर (गाजीपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर रविवार शाम गहमर और बारा रेलवे स्टेशन के बीच इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। शव इनता क्षत-विक्षत हो गया था कि पुलिस को लोथड़े तक बटाेरने पड़े। दो व्यक्तियों का सिर भी धड़ से अलग हो गया था।
काफी छानबीन के बाद मृतकों की पहचान नहीं हो पाई तो शवों को शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि तीनों व्यक्तियों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
शाम को गहमर रेलवे स्टेशन मास्टर ने मेमो के जरिए पुलिस को सूचना दी कि गहमर और बारा रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 778 के पास करीब किसी व्यक्ति की मौत हो गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो करीब आधा किमी तक मांस के लोथड़े पड़े थे, जबकि दो व्यक्तियों का शव धड़ से अलग हो गया था। रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी प्रयास के बाद घटनास्थल पर कोई ऐसा पहचान पत्र नही मिला, जिससे शवों की शिनाख्त हो सके।
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शवों को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने से न तो उम्र का पता चल पा रहा है ना ही पहचान हो पा रही है। वैसे मामले की जांच की जा रही है।