Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में सीमा विवाद के चलते रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा रहा युवक का शव, 12 ट्रेनें गुजरीं

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 12:51 AM (IST)

    गाजीपुर के करहिया हाल्ट पर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग किनारे एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव साढ़े चार घंटे तक पड़ा रहा। पुलिस के सीमा विवाद के कारण शव हटा ...और पढ़ें

    नई दिल्ली-हावड़ा दोरंतो के लोको पायलट ने शव की दी थी सूचना। सांकेतिक तस्वीर

    नई दिल्ली-हावड़ा दोरंतो के लोको पायलट ने शव की दी थी सूचना। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. करहिया हाल्ट पर अज्ञात युवक का शव मिला।

    2. पुलिस सीमा विवाद से शव हटाने में देरी हुई।

    3. हत्या की आशंका, शरीर पर चोट के निशान।

    जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग के करहिया हाल्ट की डाउन लाइन किनारे 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव करीब साढे चार घंटा पड़ा रहा। सूचना पर पहले गहमर पुलिस पहुंची, लेकिन सीमा क्षेत्र जीआरपी का बताकर लौट गई।

    इस दौरान 12 ट्रेनें गुजरीं। जीआरपी ने बुधवार तड़के करीब चार बजे शव को हटाया। रेलवे का कहना है कि शव रेलवे ट्रैक के किनारे था। अन्यथा ट्रेनें संचालित नहीं होती। उधर, अंदेशा है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। उसके शरीर पर दाढ़ी व गर्दन के पास चोट के निशान था। उसका शर्ट खून से लतपत था।

    नई दिल्ली-हावड़ा दोरंतो सुपर फास्ट ट्रेन 12274 के चालक ने मंगलवार को मध्यरात्रि में गहमर स्टेशन मास्टर को वाकी टाकी से सूचना दी कि करहिया हाल्ट स्टेशन के पास डाउन लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। रेलवे ट्रैक क्लियर है। गहमर स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना गहमर थाने व दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी।

    रात 12:30 बजे मौके पर गहमर पुलिस पहुंची, लेकिन शव जीआरपी क्षेत्र में होने की बात कहकर लौट गई। इसके बाद कंट्रोल ने जीआरपी चौकी दिलदारनगर में होने के कारण इसकी जानकारी दिलदारनगर स्टेशन मास्टर को दी। करीब चार बजे जीआरपी 13 किमी दूर घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद रेलवे लाइन किनारे पड़े शव को हटाया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नया टाइम-टेबल जारी, यूपी के लोगों को मिलेगा फायदा


    जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल का कहना है कि रात दो बजे घटना की सूचना मिली है। सीमा विवाद नहीं था। सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

    गहमर थाना निरीक्षक प्रमोद सिंह का कहना है कि जिस स्थान पर युवक का शव पड़ा था, वह जीआरपी के क्षेत्र में आता है। इसलिए शव जीआरपी ले गई।