Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर तक नहीं बनी सड़क, विकास के लिए चाचा विनोद ने ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 03:30 PM (IST)

    भारतीय टी20 विश्व कप जीत के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव में विकास कार्य रुके हुए हैं। नेताओं के आश्वासनों के बावजूद सड़क, बिजली, स्ट्र ...और पढ़ें

    हथौड़ा गांव में विकास कार्य के लिए सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिले।

    हथौड़ा गांव में विकास कार्य के लिए सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिले।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर)। टी 20 वर्ल्डकप में भारत को मिली जीत के बाद क्षेत्र का हथौड़ा गांव चर्चा में है। चर्चा में होना भी लाजिमी है, क्योंकि वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इसी गांव के हैं।

    वर्ल्डकप जीत के बाद सबसे पहले एमएलसी विशाल उर्फ चंचल सिंह, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव, विधायक अंकित भारती के पिता ओपी भारती, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव समेत कई नेतागण पहुंचे और बड़ा बड़ा आश्वासन दिया, लेकिन जीत हासिल होने के कई दिन बाद भी जमीन पर कुछ होता दिखाई नहीं पड़ रहा है।

    हथौड़ा गांव में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, फोरलेन पर गांव में जाने के लिए बनी सड़क पर स्वागत द्वार, सड़क, स्ट्रीट लाइट, हाईमार्क्स एवं क्रिकेट एकेडमी प्रमुख आवश्यकताएं हैं। उक्त नेताओं समेत अधिकारियों ने इन समस्याओं के निस्तारण का वादा किया, लेकिन जमीन पर अभी कुछ नहीं दिख रहा है।

    उक्त कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के लिए क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव ग्रामप्रधान रमेश पासवान के साथ ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड से मिले। ग्रामप्रधान के माध्यम से मांगपत्र सौंपा। विनोद यादव ने कहा कि सूर्यकुमार के नाम पर स्वागत द्वार निर्माण के लिए शीघ्र भूमिपूजन हो जाए। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि शीघ्र हो जाए।

    खबरें और भी

    इसके अलावा स्ट्रीट लाइट एवं हाईमार्क्स के लिए संबंधित विभाग से बात कर लें। एसडीएम ने कहा कि एकेडमी बनाने के लिए शासन स्तर से पत्र आने के बाद जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर के जो भी कार्य हैं, उन्हें शीघ्र कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में जमीन को लेकर सगे भाइयों में जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग हुई; थाना प्रभारी सस्पेंड

    यह भी पढ़ें- 'भइया ज्यादा दाम लगेगा, मैडम एक तक मांग रही हैं', आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर पैसे मांगने का ऑडियो वायरल