रिंग रोड निर्माण में करोड़ों का घोटाला, स्टोर ऑफिसर पर मुकदमा; सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर ऐसी की हेराफेरी
गोंडा में अयोध्या रिंग रोड निर्माण में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। ओएसएस कांस्ट्रक्शन कंपनी के भंडार अधिकारी जितेंद्र कुमार पर सॉफ्टवे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, शिवदयालगंज (गोंडा)। अयोध्या रिंग रोड निर्माण कार्य में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। रिंग रोड का निर्माण कर रही ओएसएस कांस्ट्रक्शन कंपनी के प्राधिकृत प्रबंधक की तहरीर पर थाना नवाबगंज में भंडार अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कंपनी के प्राधिकृत प्रबंधन सुनील तिवारी ने दी गई तहरीर में कहा कि अयोध्या रिंग रोड परियोजना के तहत ग्राम दत्तनगर में साइट कार्यालय स्थापित है। यहां मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पिंटो पार्क निवासी जितेंद्र कुमार भंडार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
क्या लगाए आरोप?
आरोप है कि जितेंद्र कुमार ने कंपनी के साफ्टवेयर में छेड़छाड़ की और धर्म कांटे के लोड-सेल को क्षतिग्रस्त कर कम वजन को अधिक दर्शाया। इससे वोल्डर, डीजल और बालू जैसी निर्माण सामग्री की आपूर्ति में लगातार गड़बड़ी होती रही। यह पूरा सिस्टम कंपनी की मापन और लेखा प्रणाली का अहम हिस्सा था, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
कंपनी को जब इस गड़बड़ी पर संदेह हुआ और पूछताछ शुरू की गई, तो जितेंद्र कुमार कंपनी का लैपटाप लेकर फरार हो गए और गोपनीय डेटा भी नष्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें- परिवहन निगम के कर्मचारियों अब 'मानव संपदा पोर्टल' पर देना होगा संपत्ति का ब्योरा, ऐसा ना करने पर रुक जाएगी सैलरी
उनके इस कृत्य से कंपनी को करोड़ों रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा किया गया है।