Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    425 हेक्टेयर भूमि में बनेगा अयोध्या-गोंडा सिक्सलेन सड़क समेत बाईपास, परिवहन मंत्रालय को भेजा गया डिजाइन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:32 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के बाद अयोध्या-गोंडा सिक्सलेन सड़क और बाईपास निर्माण के लिए डिजाइन केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया है। 34 अरब की इस ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. अयोध्या-गोंडा सिक्सलेन सड़क और बाईपास का डिजाइन भेजा गया।

    2. परियोजना के लिए 34 अरब रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।

    3. कुल 425 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

    संवाद सूत्र, गोंडा। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की लखनऊ में घोषणा करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या सिक्सलेन गोंडा-अयोध्या सड़क व फोरलेन बाइपास निर्माण के लिए संरेखण (अलाइनमेंट) में बनाने में जुट गया है। करीब 34 अरब की लागत वाली संयुक्त परियोजना को पूरा करने के लिए 425 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।

    देवीपाटन मंडल की बहु प्रतीक्षित परियोजना अयोध्या-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग के सिक्सलेन चौड़ीकरण की डिजाइन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। भेजे नक्शे के अनुसार करीब 55 किलोमीटर लंबी परियोजना का नौ किलोमीटर हिस्सा अयोध्या रिंगरोड में शामिल रहेगा।

    शेष 46 किलोमीटर लंबी नई सिक्सलेन गोंडा-अयाेध्या की पुरानी सड़क (गोंडा-नवाबगंज) को छोड़ते हुए बाएं तरफ अयोध्या रिंग रोड से निकलेगी, जो गोंडा शहर में प्रस्तावित रिंग रोड से जुड़ जाएगी। 30 मीटर चौड़े सिक्सलेन निर्माण के लिए 60 से 90 मीटर चौड़ाई में जमीन ली जाएगी। पूरी सिक्सलेन सड़क के लिए करीब 380 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है।

    यह भी पढ़ें- कालपी में पुराने यमुना पुल से गुजरने लगे सभी वाहन, झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम से मिली बड़ी राहत

    इसका निर्माण पुरानी (गोंडा-नवाबगंज) सड़क को पार कर उसके उत्तर तरफ से होगा, जिसकी जमीन पूरी तरह से खेतों से ली जाएगी।। उधर फोरलेन अयोध्या-गोंडा-बलरामपुर बाईपास के लिए करीब 45 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहीत की जानी है। करीब नौ किलोमीटर लंबे बाइपास में करीब 45 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। दोनों परियोजना के लिए करीब 425 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

    खबरें और भी

    • सड़क की लंबाई-46 किलोमीटर
    • सड़क की चौड़ाई-करीब 30 मीटर

    लखनऊ में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने गोंडा-अयोध्या सिक्सलेन सड़क व बाइपास निर्माण के लिए बजट देने के लिए घोषणा का पत्र मिला है। इसमें सड़क व बाईपास की संयुक्त परियोजना के लिए 34 अरब रुपये के बजट को स्वीकृति देने की घोषणा की गई है। -एस के मिश्र, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या।