देवीपाटन मंडल को मिली सौगात, 22 अरब से बनेंगी सड़कें; 200 कच्चे रास्ते होंगे पक्के
देवीपाटन मंडल में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए 22 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
देवीपाटन मंडल में 22 अरब रुपये का सड़क विकास।
200 कच्चे मार्गों को पक्का किया जाएगा।
पुल-पुलिया निर्माण पर भी एक अरब खर्च।
संवाद सूत्र, गोंडा। देवीपाटन मंडल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास की कार्ययोजना को अंतिम रूप मिल जाने के बाद अब उस पर अमल होना शुरू हो गया है। करीब एक अरब रुपये की लागत से 200 कच्चे मार्गों को पक्का बनाया जाएगा जबकि, 20 अरब रुपये से सड़कों का चौड़ीकरण व मरम्मत कराई जाएगी।
वहीं, एक अरब रुपये की लागत से पुल व पुलिया निर्माण किया जाएगा। मंडल में कुल 22 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायकों से प्रस्ताव मिलने के बाद शासन को प्रारंभिक आगणन भेजा गया है।
पुरानी सड़कों का होगा चौड़ीकरण
देवीपाटन मंडल की 20 विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें मंडल मुख्यालय गोंडा व बहराइच में सात-सात, बलरामपुर में चार व श्रावस्ती में दो विधानसभा क्षेत्र हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस-दस नई सड़कें बनाई जानी हैं, जिनमें दस से 20 करोड़ रुपये तक खर्च होने का अनुमान है। इस तरह पूरे मंडल भर में करीब एक अरब रुपये खर्च कर 200 मार्गों को कच्चे से पक्का बनाया जाएगा।
इसके लिए सभी विधायकों से प्रस्ताव मांगा गया था, जिसके मिल जाने के बाद 200 मार्गों के नव निर्माण का प्रारंभिक आगणन तैयार कर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसी तरह पुरानी सड़कों की सृदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण पर मंडल में 20 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- गोंडा कचहरी में तीसरी लाइन के काम से कई ट्रेनें रद, यात्री प्रभावित
इसके प्रत्येक विधायक से दो-दो सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव लिया गया है। इनके अलावा करीब पांच-पांच करोड़ रुपये से हर विधानसभा में पुल व पुलियों का निर्माण किया जाएगा। जन प्रतिनिधियों की तरफ से प्रस्ताव मिल जाने के बाद लोक निर्माण विभाग के अभियंता इसका भी सर्वे कर प्रारंभिक आगणन बनाने में जुट गए हैं।
खबरें और भी
देवीपाटन मंडल में करीब 22 अरब से नई सड़क का निर्माण, चौड़ीकरण व मरम्मत, पुल व पुलिया का निर्माण कराया जाना है, इसके लिए प्रारंभिक आगणन शासन को भेजा गया है।
योगेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग