गोंडा में LPG फ्री जोन घोषित होंगी आवास विकास समेत चार कॉलोनियां, 500 परिवारों को PNG कंपनी ने भेजी नोटिस
गोंडा में आवास विकास समेत चार कॉलोनियों को एलपीजी फ्री जोन घोषित किया जा रहा है, जहां 500 से अधिक परिवारों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर पीएनजी अपनाने क ...और पढ़ें
-1783248363285_m.webp)
LPG फ्री जोन घोषित होंगी आवास विकास समेत चार कॉलोनियां।
HighLights
गोंडा की चार कॉलोनियां एलपीजी फ्री जोन बनेंगी।
500 से अधिक परिवारों को पीएनजी अपनाने की नोटिस।
पीएनजी एलपीजी से अधिक सुरक्षित और किफायती विकल्प।
संवाद सूत्र, गोंडा। शहर की चार प्रमुख कॉलोनियां एलपीजी फ्री जोन घोषित होने जा रही हैं। यहां पीएनजी कनेक्शन दे रही टोरेंट गैस कंपनी ने आवास विकास प्रथम, द्वितीय, लक्ष्मनपुरी व अकेलवा में 500 से अधिक परिवारों को नोटिस दिया जा चुका है।
शीघ्र ही अन्य परिवारों को भी नोटिस दी जाएगी कि वे अपना एलपीजी कनेक्शन समर्पण कर दें और पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करें। कंपनी को अब तक सात हजार आवेदन मिले हैं, जिनमें 4500 का कनेक्शन चालू कर दिया गया है।
सरकार अब सिलिंडरों पर निर्भरता कम कर उसकी जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की खपत बढाने में लगी है। रानीजोत, महरानीगंज, आवास विकास, राजा मोहल्ला, पटेलनगर, महाराजगंज, विष्णुपुरी, जानकीनगर समेत कई कालोनियां भूमिगत गैस पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं। इनमें कुछ मुहल्ले हैं, जहां काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए नहीं मिल रहे पात्र, अब तक देवरिया में सिर्फ 174 आवेदन
ऐसे में कनेक्शन दे रही टोरेंट गैस कंपनी ने प्रथम चरण में चार कॉलोनियों को एलपीजी फ्री जोन घोषित करने की तैयारी की है। इन कालाेनियों में रहने वाले सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन छोड़ना पड़ेगा। एलपीजी कनेक्शन समर्पण कराने के लिए इन कॉलोनियों में घरों के सामने नोटिस चस्पा कराए गए हैं।
खबरें और भी
- कुल घरेलू कनेक्शन धारक-4500
- व्यवसायिक कनेक्शन धारक-20
- हाल ही में आए आवेदन-2500
रसोई को सुरक्षित बनाएं पीएनजी अपनाएं
पीएनजी एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है। पीएनजी हवा से हल्की होने के कारण रिसाव होने पर ऊपर उठकर फैल जाती है जबकि, एलपीजी हवा से भारी होती है, इसलिए रिसाव होने पर यह नीचे जमीन या फर्श पर जमा हो सकती है, जिससे आग लगने का खतरा अधिक होता है।
टोरेंट गैस कंपनी के विक्रय अधिकारी दिलीप मिश्र ने बताया कि 590 रुपये में लेकर कनेक्शन चालू कर दिया जाता है। घर में कनेक्शन के लिए आवश्यकतानुसार 15 मीटर तक पाइप भी मुफ्त दी जाती है। 6500 रुपये सुरक्षा राशि भी लेने का नियम है, जिसे कनेक्शन शुरू होने के बाद हर माह 500 रुपये 13 किस्तों में लिया जाता है।