गोंडा में 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आयुष्मान कैंप, 449 लाभार्थियों का बना कार्ड
गोंडा के बेलसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष आयुष्मान भारत कार्ड शिविर लगाए गए। इन शिविरों में गरीब व वंचित ...और पढ़ें

30 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आयुष्मान कैंप।
HighLights
बेलसर सीएचसी के तहत 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर।
कुल 449 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित।
गरीब परिवारों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज सुविधा।
संवाद सूत्र, बेलसर (गोंडा)। गरीब एवं वंचित परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर के अंतर्गत 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष आयुष्मान भारत कार्ड शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में पात्र लाभार्थियों के कुल 449 आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा मौके पर ही उनका वितरण भी किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि मुकुंदपुर, मरगूपबपुर सहित 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आयुष्मान भारत योजना की पात्रता सूची के अनुसार लाभार्थियों के कार्ड बनाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक गरीब एवं वंचित परिवार को पांच लाख रुपये तक की निशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से पात्र परिवारों को घर-घर सूचना देकर शिविरों में बुलाया जा रहा है और तत्काल कार्ड बनाकर सौंपे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिन पात्र लोगों का अभी तक आयुष्मान भारत कार्ड नहीं बन सका है, वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में आयोजित शिविर में आवश्यक अभिलेखों के साथ पहुंचकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर योजना का लाभ आसानी से मिल सके।