Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवीपाटन मंडल से लखनऊ तक का सफर होगा आसान, 84 करोड़ की लागत से बदलेगी राजमार्ग की तस्वीर

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 05:36 PM (GMT+05:30)

    देवीपाटन मंडल से लखनऊ तक 44 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को 84 करोड़ रुपये की लागत से सुगम बनाया जाएगा। इस परियोजना में सड़क को गड्ढामुक्त करने, अवैध कट बंद ...और पढ़ें

    84 करोड़ से बदलेगी लखनऊ राजमार्ग की सूरत। AI जेनरेटेड फोटो

    84 करोड़ से बदलेगी लखनऊ राजमार्ग की सूरत। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. 44 किमी राजमार्ग पर 84 करोड़ की लागत से मरम्मत।

    2. सड़क को गड्ढामुक्त कर अवैध कट बंद किए जाएंगे।

    3. बारिश के बाद सड़क पर नई परत चढ़ाई जाएगी।

    संवाद सूत्र, गोंडा। राजधानी की राह को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लखनऊ ने करीब 84 करोड़ रुपये से 44 किलाेमीटर लंबी लखनऊ राजमार्ग तक की सड़क की मरम्मत का खाका तैयार कर लिया है। इसमें जरवल तक पूरी सड़क को गड्ढामुक्त बनाते हुए उस पर एक और नवीन परत चढ़ाई जाएगी।

    हालांकि तारकोल की किल्लत के कारण नई परत चढ़ाने का कार्य बारिश के बाद किया जाएगा। लेकिन गड्ढामुक्त बनाने, अवैध कट्स बंद कराने, दुर्घटना बहुल स्थानों पर गति अवरोधक बनाने, संकेत बोर्ड लगाने, डिवाइडरों की रंगाई पोताई समेत अन्य कार्य एक इसी माह तक पूरे कर लिए जाएंगे।

    देवीपाटन मंडल मुख्यालय से लखनऊ तक का सफर आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लखनऊ प्रशासन सड़क को फर्राटा भरने लायक बनाने जा रहा है।

    इसके लिए पूरी सड़क को चिह्नित कर उन्हें गड्डा मुक्त किया जाएगा। यही नहीं बीच-बीच में हुए अवैध कट्स को चिह्नित करने के लिए विभागीय अभियंताओं संग परिवहन विभाग व पुलिस अधिकारियों की टीम साथ भ्रमण करेगी।

    टीम के निर्णय के बाद अवैधकट्स बंद किए जांएगे। इसके चलते लोग इस पार से उस पार आते जाते हैं,जिससे तीव्रगति के वाहन दुर्घटना कर बैठते हैं और लोगों को जान गंवानी पड़ती है।

    इसके अलावा आबादी बहुल वाले क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे तीव्र रफ्तार के वाहनों की चाल में बाधा न पैदा हो। इनके अलावा डिवाइडर की रंगाई पोताई कर खतरनाक स्थानों पर दुर्घटना बहुल का संकेतबोर्ड व आवश्यकता गतिवरोधक भी बनाए जाएंगे।

    राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ खंड के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया ने बताया कि जरवल तक सड़क को पैचलेस बनाने समेत कार्य कराए जा रहे हैं। बारिश बाद सड़क पर नवीन परत भी चढ़ाई जाएगी, जिससे वाहन तीव्र गति से फर्राटा भर सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रायबरेली में ई-बसों के लिए बनेंगे डिपो और चार बस स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन, परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी