Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में NCC कैडेटों के लिए आयोजित हुआ समारोह, 479 को मिला सर्टिफिकेट

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:50 PM (IST)

    गोंडा में 48वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा टाउन हॉल में बी प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 479 एनसीसी कै ...और पढ़ें

    479 एनसीसी कैडेटों को प्रमाण पत्र वितरित।

    479 एनसीसी कैडेटों को प्रमाण पत्र वितरित।

    HighLights

    1. गोंडा में 48वीं यूपी बटालियन एनसीसी ने समारोह किया।

    2. 479 एनसीसी कैडेटों को बी प्रमाण पत्र मिले।

    3. डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने कैडेटों को शुभकामनाएं दीं।

    संवाद सूत्र, गोंडा। 48वीं यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से टाउन हाल में बी प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 479 एनसीसी कैडेटों को प्रमाण पत्र प्रदान दिए गए। समारोह के मुख्य अतिथि देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने कैडेटों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में 48 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी तथा बटालियन सूबेदार मेजर अनंगपाल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

    लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी ने कहा कि बी प्रमाण पत्र प्रत्येक कैडेट के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह उपलब्धि उन्हें नए लक्ष्य निर्धारित करने और उच्च मुकाम तक पहुंचने की प्रेरणा देगी।

    डीआईजी ने कहा कि वह स्वयं भी एनसीसी कैडेट रह चुके हैं। उनके जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा की मजबूत नींव एनसीसी प्रशिक्षण से ही पड़ी।

    उन्होंने कहा कि कैडेट राष्ट्र के भावी निर्माता हैं और सेना के अनुशासित वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। कैडेट अन्वेषा दुबे, आरुषि त्रिपाठी, प्रणव पाठक, ओमकार वर्मा, दिशा तिवारी, शिव गिरिजेश तिवारी, गणेश पांडेय ने इस अवसर को अपने जीवन का स्वर्णिम क्षण बताया।

    कार्यक्रम का संचालन अमित शुक्ल ने किया। मेजर डा. राजेश द्विवेदी, मेजर राजाराम, कैप्टन एनके मिश्र, लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह, लेफ्टिनेंट हरेंद्र, लेफ्टिनेंट संजय शुक्ल, लेफ्टिनेंट अमिताभ पांडेय उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में अब ई-ग्राम स्वराज के साथ केंद्रीय पोर्टल पर भी अपलोड होगी पंचायतों की कार्ययोजना, डेडलाइन तय