Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में 5.12 करोड़ से चमकेंगी 6 सड़कें, सरकार ने जारी किया बजट

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

    गोंडा जिले की छह सड़कों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए राज्य सड़क निधि से 5 करोड़ 12 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरटेड है

    HighLights

    1. गोंडा की छह सड़कों के लिए 5.12 करोड़ का बजट।

    2. राज्य सड़क निधि ने चौड़ीकरण और अधूरे कार्य हेतु धन दिया।

    3. शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दशा सुधरेगी।

    संवाद सूत्र, गोंडा। जिले की बदहाल सड़कों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के लिए राज्य सड़क निधि ने खजाना खोल दिया है। छह सड़कों को चौड़ी बनाने समेत अन्य अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए पांच करोड़ 12 लाख रुपये मिले हैं, जिनसे उनकी दशा सुधारी जाएगी।

    शहर हो या गांव सड़कों के चौड़ीकरण में बजट का अड़ंगा होने के कारण कई सड़कें अधूरी पड़ी थी, जिसके लिए सड़क निधि ने खाजाना खोल दिया है। शहर की प्रमुख रोड कचहरी स्टेशन-पुलिस लाइन-विकास भवन व मेडिकल कॉलेज मार्ग के लिए 62 लाख 99 हजार, ग्रामपंचायत रुद्रपुर विसेन के नीरपुर पंचायत भवन से कमतापुरवा,जगदीशपुर होते हुए जानकीनगर मार्ग के लिए एक करोड़ 68 लाख रुपये, दजीकुआं-मनकापुर रोड से शिवनगर रेलवे क्रॉसिंग व गप्पीगंज चौराहा होते हुए गोंडा-उतरौला तक 62 लाख 34 हजार, अयोध्या मार्ग स्थित पांडेयपुर से मध्ईपुर होते हुए झंझरी-तरबगंज मार्ग के लिए 66 लाख, पसका-हरदिहा के लिए 90 लाख व धनावा-संगमपुरवा से बसेरिया मार्ग के लिए 62 लाख रुपये मिले हैं।

    अधिशासी अभियंता पीके त्रिपाठी ने बताया कि बजट मिलने के बाद सड़कों के बाकी बचे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- गोंडा में ग्रामीण उपकेंद्र पर लगेगा नया पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर, 17 हजार उपभोक्ताओं होगा फायदा