गोंडा में रसोइया ने गुस्से में छात्रा के हाथ पर डाली गर्म सब्जी, चार उंगलियां झुलसी
गोंडा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक रसोइया ने छात्रा प्रतीक्षा शर्मा के हाथ पर गर्म सब्जी डाल दी, जिससे उसकी चार उंगलियां झुलस गईं। ...और पढ़ें

झुलसी उंगलियां। जागरण
HighLights
रसोइया ने छात्रा प्रतीक्षा के हाथ पर गर्म सब्जी डाली।
शिकायत से नाराज होकर रसोइया ने यह कदम उठाया।
बीएसए ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
संवाद सूत्र, गोंडा। बहन के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत से नाराज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी की रसोइया ने कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा शर्मा के हाथ पर गर्म सब्जी डाल ली। दर्द से परेशान छात्रा बेहोश हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है।
छात्रा प्रतीक्षा शर्मा का आरोप है कि उसकी बहन सरगम शर्मा के साथ रसोइया ने मारपीट की थी। 14 जुलाई को सरगम दाल लेने गई थी तब रसोइया ने उसे चम्मच से मारा था। शिकायत पर रसोइया को नोटिस जारी किया गया।
आरोप है कि उसी बात से नाराज होकर शनिवार की रात में रसोइया ने प्रतीक्षा के हाथ पर गर्म सब्जी डाल दी, जिससे उसकी चार उंगलिया झुलस गई। दर्द से वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे से लौटे क्रिकेटर लक्ष्य राय चंदानी का गोंडा में हुआ भव्य स्वागत, पृथ्वीनाथ मंदिर में टेका मत्था
छात्रा को तीन घंटे भर्ती करके उपचार किया गया। उसे इलाज के बाद दोबारा विद्यालय भेजा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है। वार्डेन से भी जवाब मांगा गया है। रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।