Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका दौरे से लौटे क्रिकेटर लक्ष्य राय चंदानी का गोंडा में हुआ भव्य स्वागत, पृथ्वीनाथ मंदिर में टेका मत्था

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:40 AM (IST)

    श्रीलंका दौरे से लौटे भारतीय अंडर-19 टीम के उप कप्तान लक्ष्य राय चंदानी ने गोंडा के पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में माता-पिता के साथ दर्शन-पूजन किया। ...और पढ़ें

    खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में भगवान शिव की आराधना करते क्रिकेटर लक्ष्य राय चंदानी

    खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में भगवान शिव की आराधना करते क्रिकेटर लक्ष्य राय चंदानी

    HighLights

    1. श्रीलंका दौरे से लौटे लक्ष्य राय चंदानी ने पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन किए।

    2. यूथ टेस्ट में 307 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

    3. युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

    संवाद सूत्र, गोंडा। श्रीलंका दौरे से लौटे भारतीय अंडर-19 टीम के उप कप्तान व क्रिकेटर लक्ष्य राय चंदानी ने खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में माता-पिता के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक करने के साथ ही ऊं नम: शिवाय का जाप किया। रविवार को सुबह वह हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे।

    शुक्रवार की देर रात लक्ष्य राय चंदानी पटेलनगर स्थित घर पहुंचे। उन्होंने बाबा व पूर्व विधायक तुलसीदास राय चंदानी, दादी गोमती देवी, पिता राजेश राय चंदानी, माता लक्ष्मी राय चंदानी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मां ने बेटी की आरती उतारी और पिता ने माला पहनाकर स्वागत किया।

    बाबा ने पौत्र को गले से लगाकर शुभकामना व बधाई दी। शनिवार को सुबह लक्ष्य माता-पिता के साथ खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए। उन्होंने पांडवकालीन मंदिर में पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद जब वह घर लौटे तो स्वागत के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

    भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी विवेकमणि श्रीवास्तव, सपा नेता सूरज सिंह, व्यापारी मुकेश धनकानी ने माला पहनाकर लक्ष्य का स्वागत किया। लक्ष्य के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ मची रही।

    यूथ टेस्ट में लक्ष्य राय चंदानी चुने गए थे प्लेयर ऑफ द मैच

    लक्ष्य राय चंदानी का चयन इस बार भारत अंडर-19 टीम में हुआ था। वह तीन वन डे व दो यूथ टेस्ट खेलने के लिए श्रीलंका गए थे। पहले यूथ टेस्ट में लक्ष्य ने 207 व दूसरे यूथ टेस्ट में 100 रन की पारी खेली थी। दो मैचों में 307 रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

    खबरें और भी

    लक्ष्य से न भटकें युवा

    लक्ष्य राय चंदानी ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत करनी चाहिए। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत व दूर दृष्टि आवश्यक है। यदि सफलता न मिले तो हमें विचलित नहीं होना चाहिए। हमें अपनी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद व ईश्वर की साधना पर विश्वास करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- गोंडा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा इनोवेशन हब, चुनौतियों का तकनीक से होगा समाधान