गोंडा रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया प्लेटफॉर्म, बलरामपुर होकर यात्रा करने वाले लोगों को होगा फायदा
गोंडा रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के साथ 80 लाख रुपये की लागत से छठवां प्लेटफॉर्म शुरू हो गया है। इससे गोंडा और बलरामपुर के लगभग 30 हजार दैनिक यात् ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन को मिला छठवां प्लेटफॉर्म। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
गोंडा रेलवे स्टेशन पर 80 लाख का छठवां प्लेटफॉर्म शुरू।
तीसरी रेल लाइन से ट्रेनों के संचालन में अब नहीं होगी देरी।
गोंडा-बलरामपुर के 30 हजार यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा।
संवाद सूत्र, गोंडा। तीसरी रेल लाइन बन जाने जाने के बाद रेलवे स्टेशन को छठवां प्लेटफॉर्म मिल गया है। 80 लाख की लागत से यह साल भर से तैयार था, जिसका उपयोग लाइन न जुडा होने के कारण नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को तीसरी लाइन का शुभारंभ होने के बाद अब इसका लाभ मिलने लगेगा।
अब तक पांच ही प्लेटफॉर्म थे, जिसमें कभी कभार कोई प्लेटफॉर्म न खाली हाेने के कारण ट्रेनों को या तो आउटर पर या बीच स्टेशन पर खड़ी कर दिया जाता था, जिससे बलरामपुर व गोंडा के 20 हजार यात्रियों को परेशानी होती थी।
कचहरी से गोंडा रेलवे स्टेशन मुख्यालय तक तीसरी रेल लाइन का कार्य पूरा हो जाने पर सीधा फायदा देवी पाटन मुख्यालय और बलरामपुर जनपद वासियों को छह प्लेटफॉर्म के रूप में मिलेगा।
यह प्लेटफॉर्म करीब 80 लाख के लागत से बना है,जिससे रोजाना करीब 20 हजार लोगों को ट्रेनों के आवागमन से फायदा मिलेगा। यही नहीं अभी तक मुख्यालय रेलवे स्टेशन से पांच से बढ़कर छः प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन होगा।
बुढ़वल से लेकर गोंडा रेलवे स्टेशन मुख्यालय तक तीसरी रेल लाइन का कार्य बीते दिन 10 जुलाई को पूरा हो जाने पर इसका सबसे ज्यादा फायदा देवीपाटन मंडल मुख्यालय स्टेशन को मिलेगा, जिसके तहत मुख्यालय के संचालित होने वाले प्लेटफॉर्म की संख्या पांच से बढ़कर छः हो जाएगी।
खबरें और भी
साथ ही गोंडा रेलवे स्टेशन से 100 मीटर पश्चिम के तरफ पुराने माल गोदाम पर बनाए गए नए प्लेटफॉर्म नंबर सात व आठ के रूप में मिल जाएगा। गोंडा से बुढ़वल के रेलखंड पर स्थित गोंडा रेलवे स्टेशन से कचहरी रेलवे स्टेशन के बीच करीब पांच किलोमीटर तीसरी रेल लाइन बन जाने से मुख्यालय गोंडा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच के बगल में प्लेटफॉर्म नंबर छः का नव निर्माण हो गया है, जिसका लागत करीब 80 लाख रुपये लगा है।
इस नवनिर्मित प्लेटफॉर्म छः को लाईनों को जोड़ दिया गया है।जिस पर अति शीघ्र ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। जिसका फायदा जनपद गोण्डा व बलरामपुर के प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्रियों को मिलेगा।
अभी तक इन लोगों को ट्रेनों से बलरामपुर व गोण्डा से आवागमन करने के लिए प्लेटफॉर्म खाली नहीं होने के कारण आउटर व रास्ते के स्टेशन पर घण्टों रुक ट्रेनों को रुक देना पड़ता था, इससे मुक्ति मिल जाएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार का कहना है जल्द ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।