16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनें कैंसिल, गोंडा से गुजरने वाली गाड़ियों के भी बदले रूट
गोरखपुर कैंट-उनौला रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और कुछ के मार्ग बदले गए हैं। इससे गोंडा रेलवे स्टेशन ...और पढ़ें

16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनें कैंसिल।
HighLights
गोरखपुर कैंट-उनौला रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य जारी।
16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित।
गोंडा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी।
संवाद सूत्र, गोंडा। वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेल खंड स्थित गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण को लेकर 16 से 21 जुलाई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
बापूधाम मोतिहारी से 21 जुलाई को एवं आनंद विहार टर्मिनस से 22 जुलाई, को चलने वाली (15567/15568) मोतिहारी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। अमृतसर से 19 एवं 20 जुलाई को चलने वाली (15212) अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
इस गाड़ी का ठहराव मैंगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी एवं मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
पूर्णिया कोर्ट से 21 जुलाई को चलने वाली (14617) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
इस गाड़ी का ठहराव एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल समेत अन्य स्टेशन पर नहीं होगा। ललितग्राम से 21 जुलाई को चलने वाली (15565) ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस एवं कटिहार से 19 एवं 21 जुलाई को चलने वाली (15707) कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, गुवाहाटी से 20 जुलाई को चलने वाली (15651) गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, मथुरा से 21 जुलाई को चलने वाली (15110 ) मथुरा-छपरा एक्सप्रेस शामिल है।
वहीं, दरभंगा से 21 जुलाई को चलने वाली (12565) दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर से 20 जुलाई को चलने वाली (15532) अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, डिब्रुगढ़ से 20 जुलाई को चलने वाली (15903) डिबु्रगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस व छपरा से 21 जुलाई को चलने वाली (22583) छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस , हावड़ा से 20 जुलाई को चलने वाली (13019) हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस शामिल है।