Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में पीपल की डाल गिरने से बाइक सवार दो की मौत, कपड़ा लेने जा रहे थे युवक

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:49 PM (IST)

    गोंडा के नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पीपल की डाल गिरने से बाइक सवार दो युवकों, अमित यादव और रिंकू यादव, की मौके पर ही ...और पढ़ें

    पीपल की डाल गिरने से बाइक सवार दो की मौत।

    पीपल की डाल गिरने से बाइक सवार दो की मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसे में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ से भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने मृतकों के शवों को बाहर निकाला। पेड़ की डाली को कटवाकर रास्ता खाली कराने के एक घंटे बाद आवागमन चालू हुआ।

    भोपतपुर के मजरे हरनाटायर निवासी अमित यादव (19) वर्ष तरबगंज के शीरपुरवा धौरहरा निवासी अपने फूफा के लड़के रिंकू यादव (17) के साथ नवाबगंज बाजार बारात जाने के लिए कपड़ा लेने जा रहा था।

    नवाबगंज-तरबगंज मार्ग स्थित पिपरी में परमहंस विद्यालय के सामने पहुंचे थे कि तभी पीपल की मोटी डाल टूटकर गिर गयी। बाइक सवार दोनों लोगों की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गयी।

    दर्दनाक घटना से लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी। वहीं डाली गिरने से लम्बा जाम लग गया। सूचना पर मृतकों के परिजनों के पहुँचते ही चीख पुकार मच गयी। पुलिस ने डाली के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया। गिरी डाल कटवाकर रास्ता खाली कराया।

    रिंकू यादव के पिता काशीराम ने बताया मंगलवार 28 अप्रैल को बड़े बेटे दुर्गेश यादव की शादी है और वह होमगार्ड परीक्षा देने बलरामपुर गया हुआ है। मझला बेटा पिंटू घर पर था। तीन बेटों में रिंकू छोटा था। राम सिंह स्मारक इंटर कॉलेज से उसने हाइस्कूल की परीक्षा पास की थी।

    वहीं अमित अकेला भाई था एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो गयी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर वजीरगंज थाने की पुलिस मौजूद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में 80 फीट गहरे कुएं में गिरी 6 साल की बच्ची, ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया शव

    यह भी पढ़ें- अमेठी में भीषण आग से कई घर, गेहूं और भूसा जलकर राख, प्रशासन से मुआवजे की मांग