गोंडा में प्रेम विवाह करने वाली ने लोको पायलट को बाल पकड़कर पीटा, आभूषण लेकर चली गई मायके
Gonda News: विवाह के दूसरे दिन विदाई के बाद अनीता ससुराल आई और उनकी मां व बहन से विवाद शुरू कर दिया। ...और पढ़ें

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
HighLights
पुलिस ने आरोपित पत्नी के विरुद्ध किया मुकदमा
सोशल मीडिया पर पति की पिटाई का वीडियो वायरल
संवाद सूत्र, गोंडा । नवाबगंज में प्रेम विवाह कर ससुराल आई महिला का पति को बाल पकड़कर पीटने का मामला सामने आया है। उसने सास को भी काफी मारापीटा और गहने लेकर मायके चली गई।
पति की पिटाई करने वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित पति बृजेश मौर्य रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत है और उसने एक वर्ष पहले ही प्रेम विवाह किया था।
रीवा गांव के बृजेश मौर्य ने बताया कि वह कानपुर सेंट्रल में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कोतवाली नगर के बभनी कानूनगो की रहने वाली अनीता मौर्या से 14 फरवरी 25 को हिंदू रीति रिवाज से प्रेम विवाह किया था। विवाह के दूसरे दिन विदाई के बाद अनीता ससुराल आई और उसी रात उनकी मां व बहन से विवाद शुरू कर दिया।
इसके बाद भी उन्होंने यह सोचकर कि आगे सुधर जाएगी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके बाद भी अनीता आए दिन घर में कलह करने लगी। जिससे आजिज होकर वह पत्नी को लेकर कानपुर चला गया। वहां भी उसने बृजेश मौर्य को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और गांव वापस जाने की जिद करने लगी।
इससे परेशान होकर वह 24 फरवरी 2026 को पत्नी के साथ घर पहुंचा तो यहां आकर मां और बहन से झगड़ा करने लगी। उनकी मां को मारा-पीटा और घर में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं सभी को जान से मरवाने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें- आसमान से तुंरत उतरेगा 'उड़नखटोला', गोंडा के हर ब्लॉक में बनेंगे हेलीपैड; 35 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
दो मार्च को उसकी पत्नी सामान व आभूषण लेकर मायके चली गई। आरोपित अनीता से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।