Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur News: नाराज होकर निकले युवक को चोर समझकर पकड़ा, जब तक बताई सच्‍चाई, लोगों ने कर दी धुनाई

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:29 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां बड़हलगंज थाना क्षेत्र में लगातार कई दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ...और पढ़ें

    युवक को चोर समझ कर पिटाई कर दी गई। जागरण
    युवक को चोर समझ कर पिटाई कर दी गई। जागरण

    HighLights

    1. बड़हलगंज के नेवादा गांव में हुई घटना, पिटाई करने का आरोप
    2. पुलिस मामले की जांच में जुटी

    जागरण संवाददाता, बड़हलगंज। नेवादा गांव में मंगलवार की भोर में गांव के लोगों ने चोर समझकर घर से नाराज होकर निकले युवक व उसके स्वजन को पकड़ लिया। आरोप है कि उनकी पिटाई भी कर दी। जानकारी होने पर पहुंची बड़हलगंज थाना पुलिस सभी को थाने ले आयी। पूछताछ व जांच के बाद दोपहर घर भेज दिया।

    इसे भी पढ़ें-कानपुर में 17 तो प्रयागराज में 11 की Heat Wave से मौत, गर्मी से नहीं मिल रही राहत, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

    देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के कोल केशव गांव का गोलू नशे का आदी है। सोमवार को स्वजन ने नशा करने से मना किया तो वह घर छोड़कर चला गया। उसे खोजते हुए गांव के युवक व परिवार की महिला नेवादा गांव में पहुंच गए। जिसके बाद रखवाली कर रहे गांव के लोगों ने चोर समझकर सभी को पकड़ लिया।

    घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि गलतफहमी में गांव के लोगों ने युवक व उसके स्वजन को पकड़ लिया था।पूछताछ व जांच के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

    इसे भी पढ़ें-यूपी में 23 को होगी झमाझम बारिश, 25 को मानसून की आस, फ‍िलहाल प्रदेशभर में लू को लेकर रेड अलर्ट

    खबरें और भी