Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आज खुल जाएगा गोरखपुर सिक्सलेन फ्लाईओवर, 995 करोड़ के कार्यों का CM योगी करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:48 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें पूर्वांचल के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर क ...और पढ़ें

    देवरिया बाईपास पर सिक्सलेन फ्लाइओवर के उद्घाटन के लिए फ्लाईओवर । जागरण

    देवरिया बाईपास पर सिक्सलेन फ्लाइओवर के उद्घाटन के लिए फ्लाईओवर । जागरण

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में 995 करोड़ के विकास कार्य किए।

    2. गोरखपुर को मिला पूर्वांचल का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर।

    3. क्षेत्रीय और आंतरिक सड़क कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार हुआ।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत 995 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 813.52 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजना का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

    पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्टनगर तक जाएंगे और फिर वापस आकर देवरिया बाईपास फोरलेन के पास बने मंच पर पहुंचेंगे।

    पूर्वांचल के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर से अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा। इस फ्लाईओवर से संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, बिहार, महराजगंज और नेपाल तक आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

    इसके साथ ही पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक मार्ग के फोरलेन में परिवर्तित हो जाने से महानगर की आंतरिक रोड कनेक्टिविटी में सुगमता बढ़ गई है।

    22gkc_107_22072026_496

    सिक्सलेन का विह्मंगम नजारा। जागरण 


     इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    • टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर (देवरिया बाईपास तिराहा को भी फ्लाईओवर से जोड़ते हुए), लागत 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये।
    • पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण, लागत 277 करोड़ 77 लाख 94 हजार रुपये।
    • एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित एमईएस आफिस काम्प्लेक्स की शिफ्टिंग का कार्य, लागत 103 करोड़ 51 लाख 17 हजार रुपये।
    • थाना गुलरिहा के 48 क्षमता हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण, लागत दो करोड़ 74 लाख चार हजार रुपये।

    यह भी पढ़ें- जलभराव बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई; गोरखपुर में सीएम योगी ने अधिकारियों को चेताया

    इन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

    • महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण, लागत 47 करोड़ 38 लाख 47 हजार रुपये।
    • नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट तक मार्ग में पड़ने वाले लेवल क्रासिंग के लिए अंडरपास एवं सर्विस रोड, लागत 73 करोड़ 64 लाख 49 हजार रुपये।
    • राज्य स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत विश्वविद्यालय चौक के समीप साइंस म्यूजियम का निर्माण, लागत 49 करोड़ 60 लाख 49 हजार रुपये।
    • टाटा टेक्नोलाजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय महिला पालिटेक्निक में सेंटर आफ एक्सीलेंस का निर्माण, सात करोड़ छह लाख 75 हजार रुपये।
    • डिपो कार्यशाला राप्तीनगर स्थित टायर शॉप का उच्चीकरण, लागत दो करोड़ 46 लाख 99 हजार रुपये।
    • वार्ड नं. 18 पवन विहार में सीसी रोड का निर्माण, लागत 49 लाख 72 हजार रुपये।
    • वार्ड नंबर 25 गिरधरगंज में सीसी रोड का निर्माण, लागत 23 लाख 46 हजार रुपये।
    • वार्ड नंबर 20 लच्छीपुर में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 48 लाख 99 हजार रुपये।
    • मोहल्ला नंदानगर दरगहिया में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत आठ लाख नौ हजार रुपये।
    • वार्ड नंबर 70 चंद्रशेखर आजाद नहर में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 29 लाख 56 हजार रुपये।