Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, ₹393 करोड़ होंगे खर्च

    Updated: Sat, 16 May 2026 08:06 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के ताल नदोर में ₹393 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। यह स्टेडियम 30, ...और पढ़ें

    गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर ताल नदोर में होगा आयोजन। जागरण

    गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर ताल नदोर में होगा आयोजन। जागरण

    HighLights

    1. सीएम योगी करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास।

    2. ₹393 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम।

    3. 30,000 दर्शक क्षमता, 2027 तक होगा पूरा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर ताल नदोर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। 393 रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और इंडियन आयल के चेयरमैन भी मौजूद रहेंगे।

    गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन की तरफ से ताल नदोर में उपलब्ध कराई गई जमीन पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

    औपचारिक शिलान्यास होने से पूर्व, सरकार की तरफ से जारी परियोजना लागत की प्रथम किश्त 63.39 करोड़ रुपये से काम आगे बढ़ रहा है। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक (भवन) के अनुसार अब तक करीब सात प्रतिशत काम हुआ है। स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

    गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को गोरखपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हैं। उनका कहना है कि इंटरनेशनल स्टेडियम के बन जाने से गोरखपुर आने वाले समय में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए भी जाना जाएगा।

    30 हजार होगी दर्शक क्षमता
    गोरखपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 46 एकड़ क्षेत्रफल में आकार लेगा। कुल 30 हजार दर्शक क्षमता का यह स्टेडियम ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ के हिसाब से बनेगा। इसके मेन ग्राउंड पर खिलाड़ियों के लिए सात प्लेइंग पिच और चार प्रैक्टिस पिच होगी। स्टेडियम के पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में प्रत्येक में 14490 दर्शक बैठ सकेंगे।

    खबरें और भी

    नार्थ पैवेलियन 208 वीआईपी व 382 मीडियाकर्मियों और साउथ पैवेलियन 1708 वीवीआईपी व वीआईपी के लिए होगा। रात्रिकालीन मैच भी हो सकें, इसके लिए मेन स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के चार हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था रहेगी। यहां क्रिकेट के अलावा अन्य बड़े आयोजन भी होंगे।

    यह भी पढ़ें- Indian Railways: बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए चलेगी समर स्पेशल, मथुरा के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा



    कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतरीन स्थान पर बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
    ताल नदोर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतरीन जगह पर है। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग फोरलेन से जुड़ा यह स्थान, गोरखपुर एयरपोर्ट से करीब 24 किमी की दूरी पर है और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी है। ऐसे में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यहां पहुंचना काफी सुगम होगा।

    पेट्रोलियम कंपनियों के सीएसआर फंड से 100 करोड़
    गोरखपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में देश की शीर्ष पेट्रोलियम कंपनियां अपने सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से कुल 100 करोड़ रुपये देंगी। एमओयू के बाद धनराशि आवंटन प्रक्रिया में है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम निर्माण के लिए सीएसआर फंड से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 60 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम 30 करोड़ और हिंदुस्तान पेट्रोलियम 10 करोड़ रुपये देगी।