Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में श्रीराम कथा आज से, सीएम योगी होंगे शामिल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:54 AM (IST)

    गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा सप्ताह के उपलक्ष्य में गुरुवार से भव्य श्रीरामकथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। प ...और पढ़ें

    गोरखनाथ मंदिर। जागरण

    गोरखनाथ मंदिर। जागरण

    HighLights

    1. गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा सप्ताह पर श्रीरामकथा शुरू।

    2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा के शुभारंभ में रहेंगे मौजूद।

    3. आचार्य शांतनु संगीतमय कथा का करेंगे रसपान, लाइव प्रसारण भी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा सप्ताह के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार से भव्य श्रीरामकथा का आयोजन होने जा रहा है। प्रयागराज के कथाव्यास आचार्य शांतनु श्रद्धालुओं को कथा का संगीतमय का रसपान कराएंगे। कथा के शुभारंभ कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद होंगे।

    जानकारी देेते हुए मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि सनातन परंपरा में गुरु-शिष्य का संबंध परिभाषित करने से परे है। गोरक्षपीठ इस परंपरा की मजबूत संवाहक है। यही कारण है कि पीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरी भव्यता के साथ परंपरागत तरीके से मनाया जाता है।

    इस बार भी इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने की तैयारी है। इसी उपलक्ष्य में गुरुवार से भव्य श्रीरामकथा का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया जा रहा है।

    योगी कमलनाथ ने बताया कि श्रीरामकथा के शुभारंभ से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कथा व्यास आचार्य शांतनु के सानिध्य में साधु-संतों, मुख्य यजमान, अन्य यजमानगण एवं 151 वेदपाठी विद्यार्थी शंख ध्वनि तथा बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकालेंगे। यह शोभायात्रा दोपहर बाद 2:45 बजे श्रीगोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह से महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में स्थित कथा मंडप जाएगी। उसके बाद भव्य श्रीरामकथा का प्रारंभ होगा।

    योगी कमलनाथ ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि श्रीरामकथा प्रतिदिन दोपहर बाद तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। पूर्णाहुति 29 जुलाई को सुबह नौ बजे से 11:30 बजे होगी। गुरु पूर्णिमा के दिन श्री गोरखनाथ मंदिर में विशिष्ट पूजन, आशीर्वचन, भजन व सहभोज का पारंपरिक आयोजन भी होगा।

    इंटरनेट मीडिया पर होगा सजीव प्रसारण
    योगी कमलनाथ ने बताया कि प्रतिदिन श्रीरामकथा का इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर के सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब, फेसबुक और एक्स पर इसे सुना व देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आज खुल जाएगा गोरखपुर सिक्सलेन फ्लाईओवर, 995 करोड़ के कार्यों का CM योगी करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

    इन मार्गों से श्रद्धालुओं के आने-जाने की है निश्शुल्क व्यवस्था

    • मार्ग एक- महुआतर ओवरब्रिज से महेसरा, मोहरीपुर, बरगदवा, राजेंद्र नगर होते हुए गोरखनाथ मंदिर।
    • मार्ग दो- गीता वाटिका से असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्ती नगर चौराहा, हाइडिल, स्पोर्ट्स कालेज, जंगल नकहा ओवरब्रिज, राणी सती मंदिर, रामनगर चौराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर।
    • मार्ग तीन- मुंशी प्रेमचंद पार्क से टीडीएम स्कूल, अलहदादपुर चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, गोलघर काली मंदिर, यातायात तिराहा, धर्मशाला, तरंग क्रासिंग होते हुए गोरखनाथ मंदिर।
    • मार्ग चार- इंजीनियरिंग कालेज, गिरधरगंज, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, कार्मल स्कूल, यातायात तिराहा, धर्मशाला ओवरब्रिज, तरंग क्रासिंग होते हुए गोरखनाथ मंदिर।