Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में 300 लोगों की क्षमता वाला कल्याण मंडपम बनकर तैयार, सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 08:33 PM (IST)

    गोरखपुर में जीडीए द्वारा निर्मित बशारतपुर और नकहा नंबर-02 के दो अत्याधुनिक कल्याण मंडपम लोकार्पण के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगस्त मे ...और पढ़ें

    बशारतपुर में कल्याण मंडपम का निरीक्षण करते जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल।

    बशारतपुर में कल्याण मंडपम का निरीक्षण करते जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल।

    HighLights

    1. गोरखपुर में दो नए कल्याण मंडपम लोकार्पण हेतु तैयार।

    2. प्रत्येक मंडपम में 300 लोगों की क्षमता वाले दो हॉल।

    3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगस्त में करेंगे इनका उद्घाटन।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से बशारतपुर और नकहा नंबर-02 में बनाए गए अत्याधुनिक कल्याण मंडपम अब लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शुक्रवार को जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने दोनों परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अभियंताओं को शेष बची औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकार्पण के लिए समय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के हाथों अगस्त में दोनों मंडपम का लोकार्पण हो सकता है।

    निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने निर्माण की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोकार्पण से पहले किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

    बशारतपुर स्थित कल्याण मंडपम का निर्माण 3.40 करोड़ रुपये की लागत से 2593 वर्गमीटर भूमि पर कराया गया है, जबकि नकहा नंबर-02 का कल्याण मंडपम 3.52 करोड़ रुपये की लागत से 2461 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तैयार हुआ है।

    दोनों भवन आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला के अनुरूप दो तल में विकसित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र में लगभग 300 लोगों की क्षमता वाले दो हाल बनाए गए हैं, जहां विवाह, सामाजिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक आयोजनों का संचालन किया जा सकेगा।

    दोनों भवनों में किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंजिंग रूम तथा महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है। प्रथम तल पर अटैच टायलेट-बाथरूम सहित निवास योग्य कक्ष भी बनाए गए हैं।

    परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए मुख्य द्वार के सामने लान और फव्वारे विकसित किए गए हैं, जबकि वाहनों की पार्किंग के लिए इंटरलाकिंग टाइल्स से अलग पार्किंग क्षेत्र तैयार किया गया है।

    78182601

    जीडीए शहर में कुल सात कल्याण मंडपम विकसित कर रहा है। इनमें से तीन का लोकार्पण पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जा चुका है। वार्ड संख्या-05 बाबा गंभीरनाथ नगर (मानबेला), वार्ड संख्या-22 मोहल्ला तुलसीराम पश्चिमी (जंगल तुलसीराम बिछिया) तथा वार्ड संख्या- माधवनगर (मौजा जंगल बेनी माधव नं.-1) स्थित कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब बशारतपुर और नकहा नंबर-02 के कल्याण मंडपम भी लोकार्पण की प्रतीक्षा में हैं।

    इस अवसर पर प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, सहायक अभियंता एके तायल, धर्मेश सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    दो दिवसीय दौरे पर 28 को आएंगे मुख्यमंत्री

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 28 जून को गोरखपुर आएंगे। प्रवास के पहले दिन वह दोपहर बाद सिविल न्यायालय में आयोजित बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की नवगठित कार्यकारिणी के परिचय समारोह में शामिल होंगे। दूसरे दिन 29 जून को गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा निवेदित करने के पर्व गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के पूर्णाहुति में भी रहेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। न्यायालय परिसर की विशेष सफाई और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर आयुक्त अजय जैन ने न्यायालय के मुख्य द्वार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के लिए अलग-अलग अधिकारियों, अभियंताओं की तैनाती की है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में फोरलेन फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू, देवरिया बाईपास की तरफ से आना-जाना आसान