गोरखपुर में फोरलेन फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू, देवरिया बाईपास की तरफ से आना-जाना आसान
गोरखपुर में देवरिया बाईपास की तरफ का फोरलेन फ्लाईओवर अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे लखनऊ या पैडलेगंज की तरफ आना-जाना आसान हो गया है और याताया ...और पढ़ें

फोरलेन फ्लाईओवर शुरू होने से देवरिया बाईपास की तरफ से आना-जाना आसान।
HighLights
देवरिया बाईपास फोरलेन फ्लाईओवर यातायात के लिए खुला।
लखनऊ या पैडलेगंज की तरफ आना-जाना आसान।
सिक्सलेन सड़क पर यातायात का दबाव हुआ कम।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सिक्सलेन के बाद देवरिया बाईपास की तरफ का फोरलेन फ्लाईओवर भी यातायात के लिए खोल दिया गया। पांडाल लगने के कारण गुरुवार को यह फ्लाईओवर नहीं खोला जा सका था।
फ्लाईओवर खुलने के साथ ही अब देवरिया बाईपास की तरफ से लखनऊ या पैडलेगंज की तरफ जाना और आना आसान हो गया है। यातायात का दबाव काफी कम होने से सिक्सलेन सड़क पर जाम नहीं लग रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सिक्सलेन और फोरलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया था। पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री थोड़ी दूर पैदल चले और बाद में वाहन से ट्रांसपोर्टनगर की तरफ गए और फिर वापस आकर देवरिया बाईपास फ्लाईओवर होते हुए मंच पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद सिक्सलेन फ्लाईओवर को तत्काल यातायात के लिए खोल दिया गया लेकिन फोरलेन फ्लाईओवर की तरफ पांडाल लगे होने के कारण गुरुवार को रास्ता नहीं खोला गया।

यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रात में सिक्सलेन फ्लाईओवर से फोरलेन फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग करते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। शुक्रवार को फोरलेन फ्लाईओवर खुल जाने के बाद वाहन चलने लगे।
बाईपास पर पूरा कराया जा रहा नाला का कामदेवरिया बाईपास पर पेट्रोल पंप की तरफ नाला का निर्माण कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड नाला का काम करा रहा है। नाला निर्माण के बाद बाईपास के इस हिस्से को ठीक किया जाएगा। इसके बाद देवरिया बाईपास की दोनों लेन पर यातायात पूरी तरह शुरू हो जाएगा।
अब चौरी चौरा और पादरी बाजार पर ध्यान
सिक्सलेन व फोरलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण होने के बाद अब सेतु निगम चौरी चौरा में ओवरब्रिज और पादरी बाजार में फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से पूरा कराने में जुट गया है।
खबरें और भी
दोनों परियोजनाओं का इसी वर्ष लोकार्पण कराने की तैयारी है। सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने कहा कि चौरी चौरा व पादरी बाजार का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 30 जुलाई तक करें अप्लाई, वंचित परिवारों से आवेदन करने की अपील