Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 30 जुलाई तक करें अप्लाई, वंचित परिवारों से आवेदन करने की अपील

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:06 PM (IST)

    जौनपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों से 30 जुलाई तक आवेदन करने की अपील की गई है। परियोजना निदेशक डीआरडीए ने वंचितों को ब् ...और पढ़ें

    लाभ से वंचित पात्र मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन।

    लाभ से वंचित पात्र मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन।

    HighLights

    1. जौनपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवेदन का मौका।

    2. सभी पात्र ग्रामीण परिवार 30 जुलाई तक ब्लॉक में आवेदन करें।

    3. आवेदन में दिक्कत पर परियोजना निदेशक से सीधे संपर्क करें।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले का कोई भी पात्र परिवार छत से वंचित न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। परियोजना निदेशक डीआरडीए केके पांडेय ने जिले के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले सभी पात्र और वंचित परिवारों से 30 जुलाई तक संबंधित ब्लॉक में आवेदन करने का आह्वान किया है।

    परियोजना निदेशक ने बताया कि अभियान चलाकर आवासहीन दिव्यांगजन, 18 से 50 वर्ष की निराश्रित महिलाएं (पति की मृत्यु के उपरांत), वनवासी वर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाणित एसिड अटैक पीड़ित और दैवीय आपदा (वर्षा/आगजनी) से प्रभावित वे परिवार जिन्हें पिछले तीन वर्षों में तहसील से 4000 रुपये का गृह अनुदान मिला है, उन्हें योजना से आच्छादित किया जा चुका है।

    यदि इसके बाद भी कोई पात्र ग्रामीण छूट गया है तो वह 30 जुलाई तक खंड विकास अधिकारी को अपना प्रार्थना पत्र सौंप सकता है। प्रशासन ने पारदर्शी व्यवस्था के तहत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आवेदनों पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

    यदि ब्लॉक स्तर पर प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समुचित कार्रवाई नहीं होती है तो परेशान न हों। आवेदक बीडीओ को दिए गए आवेदन की प्रति, अपना मोबाइल नंबर व कच्चे मकान के फोटो के साथ मेरे मोबाइल नंबर 9454465260 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। -के.के. पांडेय, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), जौनपुर।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से विद्यालय में खुली प्रेरणा कैंटीन, बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर


    खबरें और भी