Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू, पहले दिन दो हजार से अधिक ने किया चाइस लॉक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:13 AM (IST)

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है, जिसमें अभ्यर्थियों को 3 अगस्त तक चॉ ...और पढ़ें

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय। जागरण

     दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर विश्वविद्यालय में दूसरे चरण की प्रवेश काउंसलिंग शुरू हुई।

    2. अभ्यर्थी 3 अगस्त तक अपनी चॉइस लॉक कर सकते हैं।

    3. पहले दिन 2000 से अधिक छात्रों ने चॉइस लॉक किया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश की दूसरे चक्र की काउंसिलिंग शनिवार से शुरू हो गई । चाइस लाक के लिए अभ्यर्थियों को तीन अगस्त तक का समय दिया गया है। पहले दिन शाम दह बजे तक ही दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी चाइस लाक कर दी थी।

    विश्वविद्यालय और उसके साथ केंद्रीय प्रवेश में प्रतिभागिता कर रहे 30 महाविद्यालयों में प्रथम चक्र की काउंसिलिंग में ही 83 फीसदी सीटों का आवंटन हो चुका है। अब तक 7933 अभ्यर्थी अपना शुल्क जमा कर चुके हैं। परिसर में आवंटन हासिल करने वाले 90 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने तो प्रमाणपत्र सत्यापन की औपचारिकता भी पूरी कर ली है।

    प्रथम चक्र में रिक्त रह गई सीटों के लिए अब दूसरे चक्र की आनलाइन काउंसिलिंग चल रही है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि कई अभ्यर्थियों को पहले चक्र में इसलिए भी सीटें नहीं मिल सकीं क्योंकि उन्होंने विकल्प काफी कम भरे थे। उन विकल्पों पर उनकी तुलना में बेहतर रैंक वालों को स्थान मिल गया।

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक विकल्प भरें। अलग अलग विषयों के संयोजन बनाएं ताकि सीट मिल सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से बीए, बीएससी, बीकाम सहित अधिकांश पाठ्यक्रमों में नियमित सीटों के अलावा स्ववित्तपोषित कोटे की नयी सीटें भी सृजित की गई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में संवेदना के 'प्रदर्शन' में 'भूले' पीड़ित परिवार की वेदना, नियम भूलते दिख रहे हैं कुछ प्रदर्शनकारी और इनफ्लुएंसर

    ऐसे अभ्यर्थी जो अपनी पहली पसंद के विषय संयोजन ही पढ़ना चाहते हैं, वह स्ववित्तपोषित कोटा की सीटों पर प्रवेश का विकल्प भी भर सकते हैं । उन्होंने कहा कि अनेक अभ्यर्थियों ने इस कोटे में प्रवेश लिया भी है।

    शनिवार से एक बार फिर से उन सभी विषयों में आनलाइन आवेदन खोल दिया गया है, जहां सीट से कम आवेदन आने के चलते सीधे प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त है।