Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गो को राष्ट्र माता बनाने की मांग पर अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्टि यात्रा का समापन, कल लखनऊ में देंगे संबोधन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 08:04 AM (GMT+05:30)

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की 'गविष्टि यात्रा' गोरखपुर में समाप्त हुई, जिसमें गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई। सरकार से अनुमति न मिलने पर अ ...और पढ़ें

    रामजानकी नगर स्थित मधुबन लान में पत्रकारों को संबोधित करते अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज। जागरण

    रामजानकी नगर स्थित मधुबन लान में पत्रकारों को संबोधित करते अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज। जागरण

    HighLights

    1. 'गविष्टि यात्रा' गोरखपुर में 81 दिन बाद हुई समाप्त।

    2. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गो को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की।

    3. लखनऊ में सभा की अनुमति न मिलने पर वर्चुअल संबोधन होगा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गो हमारी माता हैं, वह पशु नहीं हैं। गो को पशुओं की सूची से बाहर किया जाए और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। यह बातें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कही। वह बुधवार को रामजानकी नगर में गविष्टि यात्रा के समापन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि गो को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग को लेकर 81 दिन पूर्व गोरखपुर से 'गविष्टि यात्रा' शुरू की गई थी। यहां से गोरक्षा के लिए यात्रा का प्रारंभ और समापन करने के पीछे एक बड़ी वजह यह थी कि गोरखपुर का नाम बाबा गोरखनाथ के गो रक्षा प्रेम से पड़ा था।

    अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश सरकार को हमने यात्रा शुरू करने के साथ ही गो को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 40 दिन का समय दिया था। लेकिन यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई। 24 जुलाई को लखनऊ के काशीराम स्मृति मैदान में गांव गर्जना सभा के लिए एक माह पहले शुल्क जमा कर दिया गया था लेकिन आज तक अनुमति नहीं मिली है। हम लखनऊ में उसी समय पर वहां से संबोधित करेंगे। लोगों से कह दिया है कि अब लखनऊ आने की जरूरत नहीं है। 403 विधानसभा में 403 जगह पर कार्यक्रम आयोजित करो और वहीं पर बैठकर दोपहर 12 बजे से हमारा संबोधन सुनो। उसी समय हम आगे के कार्यक्रम की भी घोषणा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में श्रीराम कथा आज से, सीएम योगी होंगे शामिल

    खबरें और भी