गोरखपुर AIIMS को मिले 15 डॉक्टर, आसान होगा रोगियों का उपचार
गोरखपुर एम्स ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें विभिन्न विभागों के लिए कुल 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन हुआ है। इन नियुक्तियों ...और पढ़ें

गोरखपुर एम्स। जागरण
HighLights
एम्स गोरखपुर में 15 विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन हुआ।
विभिन्न विभागों में फैकल्टी पदों पर हुई भर्ती।
चयनितों के साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एम्स ने फैकेल्टी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित सूची के साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है। यदि कोई चयनित चिकित्सक ज्वाइन नहीं करता है तो उसके रिक्त पद पर प्रतीक्षा सूची से लोगों को बुलाया जाएगा।
कुल 15 चिकित्सकों का चयन किया गया है। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता तथा मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कार्यकारी निदेशक डा. विभा दत्ता ने बताया कि नियमित भर्ती में एनेस्थीसिया विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर डा. मैनाक बैद्य और डा. दीपक कुमार निराला का चयन हुआ है, डा. नूतन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। न्यूरो सर्जरी विभाग में डा. अभिषेक कुमार और डा. प्रदीप कुमार चयनित हुए हैं तथा दो अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में स्थान मिला है।
नेत्र रोग विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर पद पर डा. अलका त्रिपाठी, आर्थोपेडिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डा. आनंद कुमार सिंह और पीडियाट्रिक्स में अतिरिक्त प्रोफेसर पद पर डा. अजीत कुमार यादव का चयन किया गया है। पल्मोनरी मेडिसिन में डा. संदीप कुमार को सहायक प्रोफेसर पद मिला है।
रेडियोथेरेपी में डा. विश्वदीप मिश्रा का चयन हुआ है तथा डा. हरिकेश बहादुर सिंह प्रतीक्षा सूची में हैं। सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलाजी में डा. अजय कुमार यादव, सर्जिकल आंकोलाजी में डा. विपुल गोयल, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में डा. अरुण एम व ट्रामा एंड इमरजेंसी में डा. नम्रता माथुर व डा. आलोक का चयन किया गया है।
खबरें और भी
फारेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, पैथोलाजी (नियमित) और पैथोलाजी (संविदा) के कुछ पदों पर कोई अभ्यर्थी उपयुक्त नहीं पाया गया। संविदा भर्ती में मनोरोग विभाग में डा. मोहिता जोशी का चयन हुआ है व डा. मोहम्मद राशिद आलम प्रतीक्षा सूची में हैं।