Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर एम्स में पढ़ाई के दबाव से छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 03:05 PM (IST)

    गोरखपुर एम्स के सर्जरी विभाग के एक पीजी छात्र ने पढ़ाई के तनाव में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। साथी छात्रों ने उसे इमरजेंसी में भर् ...और पढ़ें

    गोरखपुर एम्स। जागरण

    गोरखपुर एम्स। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर एम्स के पीजी छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश।

    2. पढ़ाई के तनाव में खाईं नींद की कई गोलियां।

    3. साथी छात्रों ने इमरजेंसी में कराया भर्ती, हालत स्थिर।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर के सर्जरी विभाग के पीजी प्रथम वर्ष के एक छात्र ने पढ़ाई के तनाव में आकर छात्रावास में आत्महत्या का प्रयास किया। छात्र ने नींद की कई गोलियां खा लीं। अधिक मात्रा में दवा लेने से उसकी तबीयत बिगड़ने पर साथी छात्रों ने तत्काल उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया।

    घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। छात्र मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले ही अवकाश बिताकर वापस संस्थान लौटा था। उसके साथ उसकी मां भी गोरखपुर आई हैं।

    मामले की जानकारी मिलते ही संस्थान की कार्यकारी निदेशक डा. विभा दत्ता इमरजेंसी पहुंचीं और छात्र की स्थिति की जानकारी ली। साथी छात्रों के अनुसार, वह पढ़ाई के दबाव के कारण मानसिक तनाव में था।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर के होटल में मिला मजदूर का शव, आत्महत्या की आशंका

    डा. विभा दत्ता ने बताया कि छात्र ने तनाव के चलते नींद की कई गोलियां खा ली थीं। ओवरडोज के कारण उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। फिलहाल छात्र चिकित्सकीय निगरानी में है।