Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर AIIMS में भाई को नहीं मिला इलाज, बहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 02:31 PM (IST)

    गोरखपुर एम्स में एक मरीज को नौ घंटे तक इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए एक बहन का वीडियो वायरल हुआ है। एम्स प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया है, उनका ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गोरखपुर एम्स में मरीज को इलाज न मिलने का आरोप।

    2. बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर व्यवस्था पर सवाल उठाए।

    3. एम्स प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताकर स्पष्टीकरण दिया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एम्स में भर्ती एक रोगी को नौ घंटे तक उपचार न मिलने का मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें एक लड़की आरोप लगा रही है कि उसके भाई को एम्स में नौ घंटे से उपचार नहीं मिल पाया है।

    वह एम्स की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। वीडियो इंस्टाग्राम में श्वेता राय के एकाउंट से पोस्ट किया गया है। दैनिक जागरण इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

    एम्स प्रशासन ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा है कि रोगी को तत्काल देखा गया, जनरल सर्जरी की टीम तत्काल पहुंची। उनकी तबीयत स्थिर की गई। सीटी स्कैन कराया गया।

    एम्स प्रशासन के मुताबिक दुर्घटना में घायल दो युवक बुधवार की रात लगभग एक बजे पहुंचे। इनमें 23 वर्षीय सिद्धार्थ को सिर में चोट व 25 वर्षीय अंकित को पैर में चोट थी। अंकित का ऑपरेशन तत्काल कर दिया गया। सिर में चोट की वजह से सिद्धार्थ को रेफर करना पड़ा, क्योंकि न्यूरो सर्जरी वार्ड में बेड खाली नहीं थे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर एम्स से लिंक किए गए 62 हजार लोग, आसान हुई उपचार सुविधा

    एम्स से रात को रोगी रेफर नहीं किए जाते, इसलिए उन्हें सुबह हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इसके बाद स्वजन रोगी को लेकर निजी अस्पताल चले गए।

    एम्स के मीडिया प्रभारी डा. अरूप मोहंती ने बताया कि यह अफवाह है कि शाम को पांच बजे के बाद न्यूरो सर्जरी के रोगी नहीं देखे जा रहे हैं। हर रोगी को डाक्टर देख रहे हैं और समुचित उपचार किया जा रहा है।

    खबरें और भी