Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में छात्र अंश की मौत पर फूटा परिवार का गुस्सा, शव रखकर किया हंगामा

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:07 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर में गोर्रा नदी में डूबे छात्र अंश मौर्या की मौत को परिवार संदिग्ध मान रहा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव रखकर हंगामा किया और निष्पक ...और पढ़ें

    हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए कठउर में हंगामा करते छात्र के परिजन व ग्रामीण- सौ. इंटरनेट मीडिया

    हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए कठउर में हंगामा करते छात्र के परिजन व ग्रामीण- सौ. इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. छात्र अंश मौर्या की गोर्रा नदी में डूबकर मौत।

    2. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा।

    3. पुलिस ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोर्रा नदी में नहाते समय डूबे छात्र अंश मौर्या की मौत को परिवार संदिग्ध बता रहा है। अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग हो रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

    परिवार के लोगों ने शव को घर के सामने रखकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चले हंगामे के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

    रामगढ़ताल क्षेत्र के सेमरा देवी प्रसाद उर्फ कठउर निवासी रामप्रवेश मौर्या का 16 वर्षीय बेटा अंश मौर्या झंगहा क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 11वीं का छात्र था। गुरुवार सुबह वह अपने पांच दोस्तों के साथ वाटर पार्क घूमने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम सूचना मिली कि वह झंगहा क्षेत्र के गौरी घाट के पास गोर्रा नदी में डूब गया है।

    सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। शुक्रवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान अंश का शव नदी से बरामद किया। परिजनों के अनुसार अंश के कपड़े नदी किनारे मिट्टी में दबे मिले, जबकि उसका मोबाइल फोन घटनास्थल से बरामद हुआ।

    खबरें और भी

    सबसे बड़ा सवाल यह भी उठा कि शव मिलने के समय अंश के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। परिजनों का आरोप है कि उसकी आंख के पास गहरे चोट के निशान भी थे। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर यह सामान्य डूबने की घटना थी, तो कपड़े मिट्टी में क्यों दबे मिले और मोबाइल दूर नाले में कैसे पहुंचा। इन्हीं सवालों को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अब 300 किमी से लंबी दूरी की बसों में दो चालक होंगे अनिवार्य, बैठक में लिया गया फैसला

    घटना में अंश को साथ ले गए दोस्तों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बच्चों ने सीधे परिवार को सूचना देने के बजाय पहले स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी थी। शनिवार शाम चार बजे शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    सूचना पर पहुंचे रामगढ़ताल थाना प्रभारी ने निष्पक्ष जांच और हर पहलू की पड़ताल का आश्वासन दिया, जिसके बाद रात करीब आठ बजे मामला शांत हुआ। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।