गोरखपुर में अब 300 किमी से लंबी दूरी की बसों में दो चालक होंगे अनिवार्य, बैठक में लिया गया फैसला
गोरखपुर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में 300 किमी से अधिक दूरी तय करने वाली बसों में दो चालक अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया। सड़क दुर्घटनाओं ...और पढ़ें

ईडार पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें चालक का ड्राइविंग लाइसेंस नंबर। जागरण
HighLights
300 किमी से अधिक बसों में दो चालक अनिवार्य।
ई-डार पोर्टल पर चालक लाइसेंस विवरण दर्ज होगा।
सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार पर जोर।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली आल इंडिया व यूपी परमिट की बसों में दो चालक अनिवार्य रूप से तैनात किए जाएंगे। सड़क दुर्घटनाओं की जांच के दौरान संबंधित थाना प्रभारी ईडार पोर्टल (ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट) पर वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करें। लाइसेंस उपलब्ध न होने की स्थिति में चालक का आधार कार्ड विवरण दर्ज कराया जाए, ताकि मोटरयान अधिनियम के तहत लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सके।
यह निर्णय शनिवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। अपर जिलाधिकारी (नगर) गोरखपुर गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिवहन व यातायात पुलिस के संबंधित अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए। बैठक में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, एफएम रेडियो, सिनेमा हाल एवं विद्यालयी प्रार्थना सभाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने का निर्णय लिया गया।
विद्यालयों में प्रार्थना के समय छात्रों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करें। बैठक में परिवहन विभाग के चैटबॉट नंबर 8005441222 के प्रचार पर भी जोर दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर रेलवे में फर्जी भर्ती के नाम पर ठग लिए लाखों रुपये, अब तक सामने आ चुके हैं 60 से 70 शिकार
अधिकारियों को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों समेत प्रमुख सड़कों पर रोड साइन, रंबल स्ट्रिप एवं स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालय प्रबंधकों को स्कूल वाहनों का फिटनेस एवं परमिट तत्काल कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर से जारी करने पर सहमति बनी।
खबरें और भी
अंत में अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर बल देते हुए बैठक का समापन किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक (यातायात) अमित कुमार श्रीवास्तव, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय कुमार झा, क्षेत्राधिकारी (यातायात) मनीष कुमार शर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नरेन्द्र यादव, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय, एई पीडब्ल्यूडी रोनित सिंह, एनएचएआइ के एसई अनिकेत दूबे आदि अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।