Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर बच्ची अपहरण दुष्कर्म हत्या: छह दिन में 187 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सिपाही को कठोर सजा दिलाने का लक्ष्य

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:41 AM (IST)

    गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने छह दिन के भीतर 187 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पुलिस का उद्देश्य फास्ट ...और पढ़ें

    सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य और गवाहों के बयान को बनाया गया आरोपपत्र का आधार। जागरण

     सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य और गवाहों के बयान को बनाया गया आरोपपत्र का आधार। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर बच्ची अपहरण-दुष्कर्म-हत्या मामले में छह दिन में चार्जशीट।

    2. आरोपित सिपाही अभिषेक यादव को कठोर सजा दिलाना लक्ष्य।

    3. फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई कराने का पुलिस का प्रयास।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सदर अस्पताल के सामने से 10 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के छह दिन के भीतर बुधवार को न्यायालय में 187 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस का प्रयास है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द शुरू हो और आरोपित सिपाही अभिषेक यादव को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाई जा सके।

    पुलिस ने आरोपपत्र तैयार करने में घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता की बहन का बयान, प्रत्यक्ष एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को शामिल किया है। विवेचना टीम ने घटना से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को क्रमबद्ध तरीके से संकलित कर आरोपपत्र को मजबूत बनाने का प्रयास किया है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की कुछ महत्वपूर्ण रिपोर्टें अभी प्राप्त नहीं हुई हैं। इनमें डीएनए, जैविक नमूनों तथा अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों की रिपोर्ट शामिल हैं। जैसे ही ये रिपोर्ट प्राप्त होंगी, उन्हें पूरक चार्जशीट के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे अभियोजन पक्ष का मामला और अधिक सशक्त होगा।

    पुलिस का कहना है कि संवेदनशील मामले को देखते हुए प्रत्येक साक्ष्य का विधिक परीक्षण कराया गया है। आरोपपत्र तैयार करने के दौरान अभियोजन अधिकारियों से भी आवश्यक कानूनी राय ली गई, जिससे मुकदमे के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्य आरोपित के विरुद्ध मजबूत आधार प्रस्तुत करते हैं। बुधवार को आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर वैभव हत्याकांड: मुख्य आरोपी के भाई पर 25 हजार रुपये का इनाम, आज दाखिल होगी चार्जशीट

    एसपी नगर निमिष पाटील ने बताया कि वैज्ञानिक जांच की शेष रिपोर्ट मिलने के बाद पूरक चार्जशीट भी न्यायालय में पेश की जाएगी। इस मामले में पुलिस का उद्देश्य केवल समयबद्ध आरोपपत्र दाखिल करना नहीं, बल्कि प्रभावी पैरवी के माध्यम से आरोपित को कठोर दंड दिलाना है।