महंगी हुई चांदी तो सरकार ने बदला नियम: अब बेटियों को पायल नहीं, सीधे खाते में मिलेंगे 4000 रुपये
गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव के कारण उपहार सामग्री में बदलाव किया गया है। अब वधू को पायल-बिछिया की ज ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह। जागरण
HighLights
चांदी के दाम बढ़ने से उपहार सामग्री में बदलाव हुआ।
पायल-बिछिया की जगह वधू के खाते में 4000 रुपये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन नवंबर में प्रस्तावित है।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन का इंतजार बढ़ गया है। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई शुभ मुहूर्त नहीं होने के कारण सामूहिक विवाह का आयोजन नवंबर में ही किया जा सकेगा।
चांदी के दाम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए उपहार सामग्री में बदलाव किया गया है। अब पायल और बिछिया देने के बजाय उनके स्थान पर चार हजार रुपये वधु के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
शासन ने जिले के लिए 1,525 विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है। 2025 में 1,626 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया था। इसके बाद से अब तक 6,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऐसे में कन्या और वर पक्ष के अभिभावक लंबे समय से आयोजन की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।
इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े पर कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे खरीद प्रक्रिया आसान होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि 20 नवंबर के बाद पड़ने वाली मांगलिक तिथियों पर सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। नवंबर और दिसंबर की विभिन्न तिथियों में शुभ मुर्हूत हैं। उपहार सामग्री की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।