Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर होकर दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, यात्रियों को मिल सकेगी कंफर्म सीट

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:17 PM (IST)

    रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली दो समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इन ट्रेनों के साथ-साथ ...और पढ़ें

    गोरखपुर होकर दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे।

    गोरखपुर होकर दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे।

    HighLights

    1. गोरखपुर होकर दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों के फेरे बढ़े।

    2. बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेनें 16 फेरे बढ़ीं।

    3. जुलाई में गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते चलने वाली दो समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिया है।

    पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 02563/02564 नंबर की बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी एवं 02569/02570 नंबर की दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 16 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

    इसके अलावा गोरखपुर से बनकर चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों में भी पर्याप्त बर्थें खाली हैं। यात्री इन ट्रेनों का कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहा है।

    • 5 जुलाई तक चलाई जा रही 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल का संचालन 31 जुलाई तक 16 अतिरिक्त फेरों में होगा।
    • 16 जुलाई तक चलाई जा रही 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल का संचालन 01 अगस्त तक 16 अतिरिक्त फेरों में होगा।
    • 15 जुलाई तक चलाई जा रही 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल का संचालन 31 जुलाई तक 16 अतिरिक्त फेरों में होगा।
    • 16 जुलाई तक चलाई जा रही 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का संचालन 01 अगस्त तक 16 अतिरिक्त फेरों में होगा।

    इन समर स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं पर्याप्त बर्थें

    05101 गोरखपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल में 11 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 703 बर्थ उपलब्ध हैं।

    04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश समर स्पेशल में 15 जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 25 एवं शयनयान श्रेणी में 231 बर्थ उपलब्ध हैं।

    05057 गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में 16 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 829 एवं शयनयान श्रेणी में 178 बर्थ, 23 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 829 एवं शयनयान श्रेणी में 212 बर्थ तथा 30 जुलाई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 829 एवं शयनयान श्रेणी में 217 बर्थ उपलब्ध हैं।

    09112 गोरखपुर-वडोदरा समर स्पेशल में 15 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 43 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 94 बर्थ, 22 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 59 बर्थ उपलब्ध हैं।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 111 एवं शयनयान श्रेणी के 198 बर्थ तथा 29 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 74 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 336 एवं शयनयान श्रेणी में 284 बर्थ उपलब्ध हैं।

    यह भी पढ़ें- बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर दोहरा रेल ब्लॉक: दिल्ली-मुंबई की 6 ट्रेनें निरस्त, कई रूट बदले