गोरखपुर कैंट-उनौला डबल लाइन की प्री एनआइ शुरू, ट्रेनों का संचालन प्रभावित; यहां देखें पूरा शेड्यूल
गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर डबल लाइन के लिए प्री-एनआई शुरू हो गई है, जिससे गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर ट्रेनों का संचालन ...और पढ़ें

चार से सामान्य हो जाएगा संचालन, बढ़ेगी ट्रैक क्षमता। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गोरखपुर कैंट-उनौला डबल लाइन प्री-एनआई कार्य शुरू।
कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित, या विलंब से चल रही हैं।
4 सितंबर से ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर कैंट- उनौला रेलखंड पर सोमवार से डबल रेल लाइन की प्री नानइंटरलाकिंग (एनआइ) शुरू हो गई। इसके साथ ही गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनें निरस्त हैं। कई मार्ग बदलकर चल रही हैं, तो कुछ रास्ते में रुक जा रही हैं।
कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मंगलवार को भी प्रीएनआइ होगी। बुधवार और गुरुवार को नानइंटरलाकिंग होगी। अंतिम दिन रेल संरक्षा आयुक्त नई डबल रेल लाइन का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल करेंगे।
उनकी संस्तुति के बाद चार सितंबर से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। गोरखपुर से पिपराइच तक ट्रैक क्षमता बढ़ जाएगी। गोरखपुर से पनियहवा तक डबल रेल लाइन बिछायी जा रही है। गोरखपुर से पिपराइच तक डबल लाइन बिछ गई है।
निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख पैसेंजर ट्रेनें
- 03 सितंंबर तक 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज।
- 04 सितंंबर तक 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी।
- 04 सितंंबर तक 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी।
- 01, 02 एवं 03 सितंंबर को 55055 छपरा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी।
- 01, 02 एवं 03 सितंंबर को 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी।
- 01 से 04 सितंंबर तक 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी।
- 03 सितंंबर को 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू गाड़ी।
- 03 सितंंबर को चलने वाली 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू गाड़ी निरस्त।
मार्ग बदलकर चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
- 01 एवं 02 सितंबर को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते।
- 01 सितंबर को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते।
- 02 एवं 03 सितंबर को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
- 02 सितंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
- 01 सितंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते।
- 03 सितंबर को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
- 01 एवं 02 सितंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
- 03 सितंबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते।
- 02 सितंबर को चलने वाली 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ (उत्तर रेलवे)-सुलतानपुर-वाराणसी जं.-छपरा के रास्ते।
यह भी पढ़ें- लड़की टंकी पर चढ़ी फिर पैर लटकाकर बैठ गई, लोगों की पड़ी नजर तो मची खलबली, फिर महिला दारोगा ने दिखाई सूझबूझ
रास्ते में रुककर चलने वाली कुछ ट्रेनें
- 01 से 03 सितंबर तक 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस भटनी में ही रुक जाएगी।
- 01 से 03 सितंबर तक 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भटनी से चलेगी।
- 01 से 03 सितंबर तक 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी भटनी से चलाई जाएगी।
- 01 से 03 सितंबर तक 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़र भटनी में रुक जाएगी।
- 02 सितंबर तक तक 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर गोरखपुर जंक्शन से चलेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के शिक्षक नवीन त्रिपाठी को राज्य पुरस्कार, आठ साल की मेहनत से बदली विद्यालय की तस्वीर
