गोरखपुर: रास्ते में गिरा था बिजली का तार, करंट से वृद्ध की मौत
गोरखपुर के गोला स्थित सुरदापार शुक्ल में सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 80 वर्षीय पारसनाथ विश्वकर्मा की साइकिल सहित करंट लगने से मौत हो ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर में 80 वर्षीय वृद्ध की करंट लगने से मौत।
सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आए पारसनाथ।
बिजली विभाग ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, गोला, (गोरखपुर)। गोला के सुरदापार शुक्ल में सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 80 वर्षीय पारसनाथ विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई। वह साइकिल से जा रहे थे। सड़क पर गिरे तार में उनकी साइकिल फंस गई और करंट की चपेट में आकर वह नाली में गिर गए। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
बिजली निगम के एसडीओ रमेश कुमार ने कहा कि बिजली का तार गिरने की सूचना नहीं मिली थी। विद्युत सुरक्षा निदेशालय को जानकारी दी जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सुदापार शुक्ल गांव के पारसनाथ विश्वकर्मा शुक्रवार सुबह किसी काम से साइकिल से गोला बाजार गए थे। दोपहर में वह घर लौट रहे थे। बेटे ने बताया कि दोपहर में गांव में तेज वर्षा हुई थी। गांव के तूफानी नायक के घर के पास स्थित पोल का एलटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर लटक रहा था।
इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी थी। इसी बीच पारसनाथ साइकिल से पहुंचे। वह लटकते तार को नहीं देख सके और उनकी साइकिल तार में फंस गई। करंट लगने से वह नाली में गिर गए। साइकिल उनके ऊपर गिर गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सांड़ के हमले में टूटी गर्दन की हड्डी, एम्स में जटिल सर्जरी
गांव के इस हिस्से में लोग कम आते-जाते हैं। काफी देर बाद लोगों ने देखा तो बिजली आपूर्ति ठप कराकर उन्हें नाली से निकाला गया। उन्हें गोला कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके तीन पुत्रों में एक की मृत्यु हो चुकी है।