Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में आज तेल डिपो और गैस बॉटलिंग प्लांट रहेंगे बंद, गहराएगा संकट

    Updated: Sun, 17 May 2026 07:33 AM (IST)

    गोरखपुर में तेल कंपनियों ने रविवार को रसोई गैस बॉटलिंग प्लांट और तेल डिपो बंद रखने का फैसला किया है, जिससे ईंधन और गैस का संकट गहरा गया है। इस अचानक ब ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में तेल डिपो, गैस प्लांट रविवार को बंद।

    2. ईंधन, रसोई गैस आपूर्ति दो दिन तक बाधित रहेगी।

    3. पेट्रोल पंपों पर भीड़, घटतौली की शिकायतें बढ़ीं।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तेल और गैस का संकट और गहराने वाला है। तेल कंपनियों ने रविवार को रसोई गैस बाटलिंग प्लांट के साथ ही तेल डिपो को बंद रखने का निर्णय लिया है। यानी रविवार को एक भी सिलिंडर रीफिल नहीं हो पाएगा और डिपो से तेल नहीं आ पाएगा।

    पहले से ही संकट के बीच आपूर्ति अचानक ठप होने से दो दिनों तक स्थिति बिगड़ने की आशंका है। यह तब है जब तेल कंपनियों के बड़े अधिकारी गोरखपुर में ही हैं। केंद्रीय तेल व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शनिवार को ही दिल्ली लौटे हैं।

    शनिवार को दोपहर बाद पंपों पर तेल का संकट गहराने लगा। आपूर्ति विभाग के दावों के विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में इक्का-दुक्का जगहों पर ही तेल मिला। महानगर में का भी यही हाल रहा।

    शाम के पहले यूनिवर्सिटी के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल दिया जा रहा था। टाउनहाल स्थित पंप के दो नाजिल बंद कर दिए गए थे। यहां तेल के लिए लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद भी ज्यादातर ग्राहकों को मायूस लौटना पड़ा।

    लंबी दूर तय करने वाले परेशान
    निजी वाहन से लंबी दूर तय करने वाले तेल संकट गहराने से परेशान हैं। कई लोगों को रास्ते से ही वापस लौटना पड़ रहा है। कई लोगों ने निजी वाहनों की जगह बस या ट्रेन से यात्रा को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी है। कार्यालयों में भी लोग अब साइकिल से आने लगे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- योगी बोले- दुनिया जूझ रही… हम सभी को पेट्रोल-डीजल दे रहे, गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास


    घटतौली बढ़ा रही समस्या
    झंगहा थाना क्षेत्र में निजी कंपनी का पेट्रोल पंप है। उपभोक्ता राम सिंह चौहान ने बताया कि पंप पर भीड़ नहीं के बराबर थी तो अचरज हुआ। एक तरफ जहां सरकारी पंप पर लोग तेल के लिए मारामारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ निजी पंप पर भीड़ नहीं मिली तो खुशी भी हुई। कार में एक हजार रुपये का तेल भराया।

    पहले से ही तकरीबन दो हजार रुपये का तेल था। बाद में ध्यान दिया तो पता चला कि टंकी में तेल भराने के बाद भी पहले वाला ही आंकड़ा दिख रहा था। यानी घटतौली की गई है। आपूर्ति विभाग को सूचना देने पर बताया गया कि सोमवार को जांच की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों की कई अन्य एजेंसियों पर भी घटतौली की शिकायत रही।

    एक हफ्ते बाद ही आ रहा डीएसी
    रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के बाद डिलीवरी अथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आने में बहुत देर हो रही है। ज्यादातर ग्राहकों का आरोप है कि रेफरेंस नंबर आने के बाद भी डीएसी एक हफ्ते बाद आ रहा है।