Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'फोन दो या...': देर रात मोबाइल मांगने पर हुआ विवाद, मां का गला दबाकर भागी 6वीं की छात्रा

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:48 AM (IST)

    गोरखपुर में मोबाइल न मिलने पर एक 11 वर्षीय छात्रा ने मां का गला दबाने की कोशिश की और फिर घर छोड़कर बिहार चली गई। पुलिस ने 72 घंटे बाद उसे बिहार में रि ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में 11 वर्षीय छात्रा ने मां का गला दबाया।

    2. मोबाइल न मिलने पर घर छोड़कर बिहार चली गई।

    3. पुलिस ने 72 घंटे बाद रिश्तेदार के घर से बरामद किया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मोबाइल की बढ़ती लत बच्चों के व्यवहार पर किस तरह असर डाल रही है, इसका एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तिवारीपुर क्षेत्र में रहने वाली 11 वर्षीय छात्रा ने मोबाइल फोन न मिलने पर पहले अपनी मां का गला दबाने का प्रयास किया और अगले ही दिन घर छोड़कर बिहार चली गई। तीन दिन तक परेशान रहे परिवार की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने 72 घंटे बाद बच्ची को बिहार में रहने वाले रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया।

    तिवारीपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली महिला मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली हैं। उनके पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बेटा और बेटी दोनों शहर के एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। बेटा कक्षा नौ और बेटी कक्षा छह की छात्रा है।

    महिला ने तिवारीपुर थाना पुलिस को बताया कि तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे बेटी मोबाइल फोन मांग रही थी। पढ़ाई और देर रात होने का हवाला देकर उन्होंने मोबाइल देने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर उसने मां का गला दबा दिया। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया।

    पड़ोसियों और मकान मालिक ने बच्ची को काफी देर तक समझाया, जिसके बाद वह शांत हुई, लेकिन बार-बार घर छोड़ने की बात कहती रही। चार अगस्त की शाम करीब पांच बजे छात्रा चुपचाप घर से निकल गई। उसके पास एक छोटा काले रंग का पिठ्ठू बैग था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में तिवारीपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई।

    खबरें और भी

    मां ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने से पहले बच्ची ने मोबाइल से किसी से बातचीत की थी। ट्रू-कालर पर एक युवक का नाम दिखाई दिया था। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि उसकी एक सहपाठी और उससे जुड़े कुछ लड़कों के संपर्क की भी जांच होनी चाहिए। तिवारीपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल से जुड़े इनपुट और रिश्तेदारों की जानकारी के आधार पर तलाश शुरू की।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर का वैभव हत्याकांड: कचहरी परिसर में डटी रही पुलिस, 25 हजार के इनामी ने नहीं किया आत्मसमर्पण

    जांच के दौरान पता चला कि छात्रा बिहार में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंच गई है। पुलिस टीम ने वहां से उसे गोरखपुर लाया जा रहा है। थानाध्यक्ष तिवारीपुर विकास कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा सुरक्षित है। उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

    मां के डांटने पर किशोर ने छोड़ दिया था घर
    ऑनलाइन गेम खेलने पर मां की डांट से नाराज होकर घर गुरुवार को 13 वर्षीय किशोर ने घर छोड़ दिया था। मां की शिकायत पर खोजबीन में जुटी राजघाट थाना पुलिस ने दो घंटे बाद उसे जगतबेला स्थित ननिहाल से बरामद कर लिया था। किशोर कक्षा नौ का छात्र है।

    गुरुवार को भोर में उठकर मोबाइल फोन पर आनलाइन गेम खेल रहा था। इसी दौरान मां ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और गेम न खेलने को लेकर डांट दिया। इससे नाराज किशोर सुबह करीब आठ बजे घर से निकल गया।