गोरखपुर के सरकारी स्कूलों में दी जाएगी AI पढ़ाने की तैयारी, IIIT लखनऊ में होगी ट्रेनिंग
गोरखपुर के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को आईआईआईटी लखनऊ में तीन दिवसीय एआई प्रशिक्षण मिलेगा। इसका उद्देश्य उन्हें मास्टर ट्रेनर बनाना और जि ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
गोरखपुर के दो सरकारी स्कूलों के शिक्षक चयनित।
आईआईआईटी लखनऊ में तीन दिवसीय एआई प्रशिक्षण।
प्रशिक्षित शिक्षक बनेंगे मास्टर ट्रेनर, दूसरों को सिखाएंगे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तहत जिले के दो राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का चयन 'ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर स्कूल टीचर्स' के लिए किया गया है।
आईआईआईटी लखनऊ में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण में उन्हें एआइ आधारित शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल टूल्स और नई तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना और चयनित शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करना है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यही शिक्षक जिले के अन्य शिक्षकों को भी एआइ के प्रभावी उपयोग और तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण देंगे।
समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर प्रत्येक जिले से कक्षा नौ से 12 तक पढ़ाने वाले दो नियमित शिक्षकों का चयन किया गया है।
डीआईओएस अजित कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद चयनित दोनों शिक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे, जिससे सरकारी विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- यूपी में राज्य टैक्स विभाग में बड़ा फेरबदल, 376 असिस्टेंट कमिश्नर का हुआ ट्रांसफर