गोरखपुर रेलवे ट्रैक पर विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
गोरखपुर के पिपराइच में खझवां रेलवे ट्रैक पर एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछता ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पिपराइच के खझवां रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव।
मृतका संगीता प्रजापति के पति राज प्रजापति हिरासत में।
पारिवारिक विवाद और दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज थे।
संवाद सूत्र, पिपराइच, (गोरखपुर)। खझवां रेलवे ट्रैक पर गुरुवार देर शाम आठ बजे विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
शव की पहचान महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा निवासी संगीता प्रजापति के रूप में हुई है। गुरुवार को वह पति राज प्रजापति द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए थाने आई थी। शाम को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। संगीता की शिकायत पर पति राज प्रजापति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं। पारिवारिक न्यायालय के आदेश पर 19 जून को पति उसे घर ले गया था, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद वह हरपुर गुलहरिया स्थित मायके लौट गई थी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज गुल रहेगी बिजली: मोहद्दीपुर से लेकर शाहपुर तक 4.5 घंटे का पावर कट, देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट
पूछताछ करने पर राज प्रजापति ने बताया कि उनकी पत्नी संगीता 16 जुलाई से घर छोड़कर चली गई थी, जिसकी शिकायत उसने आइजीआरएस पोर्टल पर की थी। वहीं मायके वालों का आरोप है कि कुछ दिन पहले संगीता ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर पति से जान का खतरा होने की आशंका जताई थी।
खबरें और भी
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चलेगा। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।