Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में आज गुल रहेगी बिजली: मोहद्दीपुर से लेकर शाहपुर तक 4.5 घंटे का पावर कट, देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:19 AM (IST)

    गोरखपुर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। मोहद्दीपुर खंड में अनुरक्षण कार्य और अन्य क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के कारण सुबह 10 बजे से द ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. मोहद्दीपुर खंड में स्विच यार्ड अनुरक्षण और पेड़ कटाई से बिजली कटेगी।

    2. सड़क चौड़ीकरण के कारण दुर्गाबाड़ी, राप्तीनगर सहित कई फीडर प्रभावित।

    3. गोरखपुर में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 2:30 बजे तक बिजली कटौती।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मोहद्दीपुर खंड के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि स्विच यार्ड में अनुरक्षण और पेड़ की डाल काटने के कारण सहारा एस्टेट, रामपुर, भक्ता, बीजेपी कार्यालय, महेरवा की बारी, चाणक्यपुरी, मां वैष्णोपुरम, वीरबहादुरपुरम और भैरोपुर की बिजली शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 2:30 बजे तक कटी रहेगी।

    विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़ा हनुमंत नगर फीडर, राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र, पादरी बाजार उपकेंद्र, शाहपुर उपकेंद्र, रायगंज उपकेंद्र से जुड़ा रायगंज व पोछिया फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।

    संगठित समाज ही राष्ट्र की रीढ़: महापौर

    भाटी बिहार विकास समिति की ओर से डा. जोखन पांडेय के आवास पर समिति की परिचय पुस्तिका का विमोचन महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और संगठित समाज ही राष्ट्र की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि कालोनी के विकास के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता आवश्यक है और परिचय पुस्तिका इस उद्देश्य को मजबूत करेगी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर का धुरियापार बनेगा पूर्वांचल का 'इण्डस्ट्रियल हब': 160 एकड़ में तैयार होगा प्लग एंड प्ले कॉरिडोर, चमकेंगे रोजगार के अवसर

    अध्यक्षता करते हुए हरि माधव पांडेय ने कहा कि समाज के लिए कार्य करना सबसे बड़ा पुण्य है और कालोनीवासियों की एकजुटता विकास की कुंजी है। समिति के अध्यक्ष डा. जोखन पांडेय ने स्वागत भाषण देते हुए स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह में भानु प्रताप सिंह, सुरेश प्रसाद मिश्र, पवन कुमार मिश्र, रामजी सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।




    खबरें और भी