गोरखपुर जंक्शन व कैंट को जोड़ने वाले पाथ-वे बंद, विरोध में उतरे लोग
गोरखपुर में रामगढ़ ताल स्थित रेलवे पाथ-वे बंद करने के विरोध में स्थानीय लोग और रेलकर्मी उतर आए हैं। वे वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के बिना पाथ-वे बंद क ...और पढ़ें
-1783218787617_m.webp)
स्थानीय लोगों ने किया विरोध। जागरण
HighLights
गोरखपुर में रेलवे पाथ-वे बंद करने पर स्थानीय लोगों का विरोध।
लोगों ने वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के बाद ही बंद करने की मांग की।
हजारों लोग रोजाना इस पाथ-वे से आवागमन करते हैं।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। झरना टोला, दरगहिया, गायत्रीनगर, लालगंज और ऊंचवा आदि मोहल्लों के लोग रामगढ़ ताल स्थित गोरखपुर जंक्शन और कैंट स्टेशन को जोड़ने वाले पाथ-वे के बंद करने के विरोध में उतर आए हैं।
शनिवार को पाथ-वे बंद करने पहुंचे इंजीनियर और रेलकर्मियों के सामने लोगाें ने प्रदर्शन किया और कहा कि रेलवे प्रशासन वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के बाद ही पाथ-वे को बंद करे। इस पाथ-वे से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा रेलकर्मी और आम यात्री भी शामिल हैं। पाथ-वे बंद हो जाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
गोरखपुर पूर्व के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजा राम रेलवे सुरक्षा बल के साथ शाम चार बजे के आसपास रेलवे पुल संख्या 176 पाथ-वे बंद करने पहुंचे थे।
रेलकर्मी पाथ-वे बंद करने के लिए वेडिंग करने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। पार्षद प्रतिनिधि रामनाथ निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
लोगों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन बिना कोई सूचना के पाथ-वे बंद कर रहा है, जबकि इससे होकर हजारों लोग आवाजाही करते हैं। लोगों के विरोध करने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने पाथ-वे को बंद करने का कार्य रोक दिया। पार्षद प्रतिनिधि ने दो दिन का समय मांगा है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति, सिक्सलेन और फोरलेन फ्लाईओवर बनकर तैयार
उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर वे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से मिलेंगे और पाथ-वे खुला रखने की मांग करेंगे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने भी लोगों को दो दिन का समय दिया है।
जानकारों का कहना है कि यह पाथ वे रेलकर्मियों के लिए बना है, जिससे होकर वे गोरखपुर जंक्शन और कैंट आवागमन कर सकें। इस पाथ-वे से आमजन और यात्री भी आवागमन करे हैं।