गोरखपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति, सिक्सलेन और फोरलेन फ्लाईओवर बनकर तैयार
गोरखपुर में पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक सिक्सलेन और देवरिया बाईपास पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो गया है। इनके लोकार्पण से पहले शटरिंग हटाने ...और पढ़ें

सिक्सलेन फ्लाईओवर। जागरण
HighLights
गोरखपुर में सिक्सलेन और फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण पूरा।
देवरिया बाईपास पर फोरलेन फ्लाईओवर के नीचे से शटरिंग हटी।
15 जुलाई से पहले लोकार्पण की संभावना, यातायात होगा सुगम।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पैडलेगंज की तरफ से ट्रांसपोर्टनगर तक बने सिक्सलेन फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास की तरफ से बने फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो गया है। फोरलेन फ्लाईओवर के नीचे से शटरिंग में इस्तेमाल सामग्री हटाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इससे देवरिया बाईपास फोरलेन और सिक्सलेन फ्लाईओवर के नीचे से आवागमन भी आसान हो जाएगा। माना जा रहा है कि 15 जुलाई के पहले लोकार्पण हो सकता है।
ट्रांसपोर्टनगर, महेवा, रुस्तमपुर, नहर रोड, देवरिया बाईपास रोड पर आए दिन हो रहे जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था।
देवरिया बाईपास की तरफ से लखनऊ या पैडलेगंज की तरफ से जाने वाले वाहन सवारों की सुविधा के लिए फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। फोरलेन फ्लाईओवर की स्वीकृति शासन से बाद में मिली। सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ-गोरखपुर सहित प्रदेश के 26 जिलों में जारी रहेगी उमस भरी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट
लोक निर्माण विभाग बनाएगा सड़क
देवरिया बाईपास पर सिक्सलेन व फोरलेन फ्लाईओवर के नीचे की सड़क लोक निर्माण विभाग को बनाना है। लोक निर्माण विभाग ने पैडलेगंज की तरफ से स्टेट बैंक आफ इंडिया तक सड़क का निर्माण करा लिया है। दोनों फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के साथ ही पूरी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे यातायात पूरी तरह सुगम हो जाएगा।
फैक्ट फाइल
खबरें और भी
- ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज की तरफ लंबाई - 2.658 किलोमीटर
- छह लेन सड़क की चौड़ाई - तीन गुणे 7.50 मीटर
- कुल बजट- 429.49 करोड़
- कार्य प्रारंभ तिथि - फरवरी 2023
- कार्य समाप्ति की निर्धारित तिथि - जनवरी 2026